फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबिल ने साझा किया पिता इरफान खान के साथ चैट का स्क्रीनशॉट, करने वाले थे पिता के पुराने मैसेज का रिप्लाई

Sun, 28 Feb 2021 06:38 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान-बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने पिता को याद करते रहते हैं। हाल ही में अब बाबिल ने पिता इरफान के साथ की गई अपनी चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। दिसंबर और मार्च के महीने में इरफान खान ने उन्हें मैसेजेज किए थे। दिसंबर में दिवंगत एक्टर ने लिखा था, 'तुम फोन ले आना साथ मैं देख लूंगा।'

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil,i,k
17 मार्च को बाबिल को दिवंगत एक्टर ने मैसेज किया था, 'बाबिला, उठने के बाद प्लीज मुझे फोन करना।' इसके बाद एक और मैसेज में लिखा था, 'फोन करो, अर्जेंट है।' मालूम हो कि ये मैसेज बाबिल ने तब दोबारा देखे जब वे अपने फोन से पुराने मैसेज डिलीट कर रहे थे। अपना फोन खाली करते समय उनकी नजर पिता के इन मैसेज पर पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
इरपान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k
 ये स्क्रीनशॉट साझा करते हुए बाबिल ने लिखा, 'मेरे लिए यह काफी मुश्किल रहा। मैं अपने फोन से कुछ बेकार की व्हॉट्सऐप चैट डिलीट कर रहा था कि मेरे सामने यह आया। मैं बस उन्हें मैसेज लिखने ही वाला था, यह सोचकर कि वह हमारे साथ हैं- मेरा भाई इधर ही है मेरे साथ।'

4 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
हाल ही में बाबिल ने इरफान खान को लेकर एक फनी पोस्ट भी शेयर किया था। पावरी ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए बाबिल ने अपने पिता की ही एक फिल्म का सहारा ले मजेदार पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'मतलब हंसते-हंसते डाल दिया बस। बाबिल की वो पोस्ट देख सभी हंसने को मजबूर हो गए थे। वो पोस्ट लंबे समय तक ट्रेंड करती भी दिख गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : Instagram
बता दें कि इरफान खान का पिछले साल 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 53 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें एक दिन पहले कोलन इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे थे। वे अपने पिछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें