उन्होंने कहा कि उसके खून में कोई कोई नशीला पदार्थ नहीं है। इसके बाद भी वह 18 दिन जेल में बिताता है। क्या इसके लिए जिम्मेदार लोगों के अपने बच्चे नहीं हैं? अभिनेत्री कुब्रा सैत ने भी आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कहा कि हम हम डरावने समय में जी रहे हैं। लोगों को अब सच्चाई जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम टीआरपी के लिए जो कर रहे हैं, वह किसी की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।
वहीं, आर्यन खान को एनसीबी की हिरासत में 19 दिन हो गये हैं। संजय गुप्ता के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर ऋृतिक रोशन तक कई लोगों ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर एनसीबी को कटघरे में खड़ा किया था। शत्रुघ्न सिन्हा का तो यहां तक कहना था कि आर्यन खान को शाहरुख खान का बेटा होने की सजा मिल रही है।