फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुलिसगीरी' पर नहीं उत्तराखंड पीड़ितों पर पैसा खर्च कर रहे संजय दत्त

Mon, 01 Jul 2013 12:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल जाने के बाद संजय दत्त की पहली फिल्म 'पुलिसगीरी' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। संजय दत्त नहीं चाहते कि इस फिल्म के प्रमोशन में अधिक पैसा खर्च किया जाए। उन्होंने यह ख्वाहिश अपनी पत्नी को लिखे पत्र में व्यक्त की है।
विज्ञापन


संजय दत्त चाहते हैं कि इस समय फिल्म के प्रमोशन पर पैसे खर्च करने से ज्यादा जरूरी उत्तराखंड के पीड़ितों की मदद करना है।

आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाए गए संजय दत्त इन दिनों पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे हैं। जेल जाने के बाद यह संजय दत्त की पहली फिल्म पांच जुलाई को रिलीज हो रही है।

संजय दत्त इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। संजय दत्त चाहते हैं कि इस फिल्म के प्रचार-प्रसार में अधिक पैसा न खर्च किया जाए। फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने इस फिल्म का प्रीमियर दुबई में प्लान किया था।
विज्ञापन


संजय दत्त चाहते हैं कि इस प्रीमियर में खर्च की जाने वाली राशि को इस प्रीमियर के बजाय उत्तराखंड के राहत कोष में दे दी जाए। मान्यता से संजय दत्त की इस इच्छा से फिल्म के निर्माताओं को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इस फिल्म का प्रीमियर दुबई में होगा या नहीं। अब यह फैसला फिल्म के निर्माता ही लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें