फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नॉर्थ मिस इंडिया' की विनर को मिला फिल्म का ऑफर

Sun, 30 Jun 2013 11:39 AM IST
राजेश कुमार शर्मा/धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और श्री साईं इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित 'नार्थ मिस इंडिया' का 15 जून 2013 को ताज पहनने के बाद धर्मशाला की ईशा सिंह की एंट्री अब बड़े परदे पर होने जा रही है। हाल ही में ईशा को एक बड़ी फिल्म का ऑफर मिला है।
विज्ञापन


मिस नार्थ इंडिया का ताज पहनने के बाद ईशा सिंह को कई ऑफर आ रहे हैं। ईशा सिंह धर्मशाला में अपने घर पहुंची हैं। ईशा सिंह का कहना है कि उन्हें साउथ की फिल्म में अभिनय करने का ऑफर मिला है।

ईशा जल्द ही फिल्म को साइन कर लेंगी। उनका असल सपना बालीवुड में एंट्री करना है तथा सुपर स्टार बनना है। इसके लिए वे जी-जान से मेहनत कर रही हैं।

एमबीए की पढ़ाई कर चुकी ईशा का लक्ष्य व्यवसायी बनना था। इसी दौरान ईशा को पुणे तथा मुंबई में फैशन शो में हिस्सा लेने का मौका मिला।

कोलकाता में बनी एक इंग्लिश मूवी में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला। ईशा का कहना है कि यदि वह बॉलीवुड स्टार बन जाती हैं तो प्रदेश में डांस स्कूल खोलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के साथ कुछ लम्हे
मिस नार्थ इंडिया का ताज पहनने के बाद पहली बार धर्मशाला के अप्पर बड़ोल स्थित अपने घर

पहुंची ईशा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नार्थ मिस इंडिया के पिता विजय सिंह, माता

परविंद्र तथा छोटा भाई विक्रांत सिंह ईशा की उपलब्धि से बेहद खुश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें