अभिनेता विक्की कौशल इस वक्त अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसकी रिलीज डेट नजदीक आ चुकी है और विक्की कौशल इसके प्रमोशन में जुटे हैं। प्रमोशन के दौरान इस फिल्म के बारे में बात करने के साथ-साथ विक्की अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें भी साझा करते दिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और चर्चित अभिनेत्री कटरीना कैफ की उन्हें लेकर सबसे बड़ी शिकायत क्या है? आइए जानते हैं...