सलमान खान एक बार फिर प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपना हाथ आजमाते नजर आएंगे। वह एक फिल्म के निर्माता बन सकते हैं। बॉलीवुड गलियारों में यह खबर तेजी के साथ चल रही है कि सलमान खान एक कैनेडियन फिल्म का निर्माण करेंगे।
बताया जाता है कि हॉलीवुड निर्देशक जीन फैंकोइस पॉलियट की फिल्म डॉ. कैबी सलमान को बेहद पसंद आई है और वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी बीइंग ह्यूमन के बैनर तले इसका निर्माण कर सकते हैं।
डॉ. कैबी एक बेरोजगार डॉक्टर की कहानी है जो कनाडा में कैब ड्राइवर है। जब वह अपनी टैक्सी को मोबाइल क्लिनिक में बदल देता है तो वह हीरो बन जाता है। फिल्म में विरेन विरमानी, एन्ड्रीन, कुणाल नय्यर, रिजवान और मोना रॉय की मुख्य भूमिका है।
सलमान इन दिनों अपने ही होम प्रोडक्शन की फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म इसी साल के अंत में यह अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।