फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर को पसंद है हॉरर फिल्में

Mon, 15 Apr 2013 01:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको यह बात नयी लगेगी कि जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर को रोमांटिक या कॉमेडी नहीं बल्कि हॉरर फिल्में पसंद हैं। लता मंगेशकर बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की भी हॉरर फिल्में देखती हैं।
विज्ञापन


लताजी ने खुद यह बात हाल ही में एक इवेंट के दौरान बताई कि उन्हें हॉरर फिल्में बेहद अच्छी लगती है। बावजूद इसके कि वह बहुत ज्यादा टीवी नहीं देखतीं। लेकिन जब भी टेलीविजन पर कोई हॉरर फिल्म प्रसारित होती है तो वह उसे जरूर देखती हैं।

हाल ही में लताजी ने टीवी पर आमिर खान की फिल्म 'तलाश' देखी और उन्हें यह फिल्म काफी पसंद आयी। उन्होंने फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर दोनों की बहुत तारीफ की।
विज्ञापन


हालांकि साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि आजकल अच्छी हॉरर फिल्में नहीं बन रही हैं। लेकिन फिर भी उन्हें हाल के दिनों में बनी 'तलाश' पसंद आयी। उन्होंने इस फिल्म की खूब तारीफ की।
 
लताजी ने बताया कि उन्होंने अब तक निर्देशक हिचकॉक की सारी फिल्में देखी हैं। क्योंकि वे हॉरर फिल्में बनाने में माहिर हैं। साथ ही साथ लता जी ने यह भी बताया कि हाल के दौर में उन्हें 'इंगलिश विंग्लिश' भी बेहद पसंद आयी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें