सलमान खान अपने परिवारी जनों से फोने पर कैसे बात करते हैं? बात शुरू कहां से होती हैं? इसका एक पूरा वीडियो सामने आ गया है। इसमें सलमान खान अपने परिवार के सदस्य से बात कर रहे हैं।
इस वीडियो को देखकर लगता है कि आमतौर पर सलमान अपने परिवारीजन को वीडियो कॉल करते हैं, ताकि बात करते वक्त वह उसे देख भी सकें। वो भी बात की शुरुआत अपने सलाम-वालेकुम से करते हैं।
इस वीडियो में वह एक महिला को निमंत्रित करते हुए सुने जा रहे हैं, जिसमें उन्हें अपने सौहर के साथ आने को कह रहे हैं। महिला उन्हें अवगत करती है कि वह दो ही नहीं बल्कि तीन लोग आएंगे। इसका पूरा वीडियो नीचे लगाया गया है। अगली स्लाइड में जानिए सलमान को कितने बच्चे होंगे।
मैं बच्चे मैनेज कर लूंगा
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने बताया कि वह कितने बच्चे पैदा करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने शादी को लेकर साफ नहीं किया कि कब और किससे करेंगे। पर हां उन्होंने यह जरूर कहा, 'मैं तीन-चार बच्चे जरूर चाहता हूं। यह मुझे बहुत अच्छे से पता है कि बिना शादी बच्चे मुमकिन नहीं हैं, लेकिन मैं मैनेज कर लूंगा।'
सलमान के मुताबिक अब उनकी उम्र शादी की नहीं रही। वह शादी की उम्र से आगे बढ़ चुके हैं। इसी मौके पर उन्होंने रणबीर और कैटरीना के रिश्ते पर भी अहम बात कही। सर्वविदित है कि रणबीर की गर्लफ्रेंड बनने से पहले सलमान की गर्लफ्रेंड थीं।
अब सलमान का कहना है, 'वो पन्ना पलट चुका है, मुझे जैसा लगता है'। सलमान की इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान को भी रणबीर-कैटरीना के रिश्ते में आई दरार का पता चल चुका है।