फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में स्वेटर पहन स्कूटर दौड़ाते दिखे सलमान

Fri, 22 Apr 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरगर में गंगा तट पर 'सुल्तान' के लिए अभिनेता सलमान खान ने चिलचिलाती गरमी में शूटिंग की। गंगा पुल पर कई सीन शूट किए गए। सुल्तान अली खान अपने नीले कलर के स्कूटर पर नजर आए। चेक शर्ट और उसके ऊपर स्वेटर पहने हुए सुल्तान को रास्ते में मिलने वाले साधु-संत भी 'जय हो सुल्तान' का जयघोष करते नजर आए। प्रोडक्शन यूनिट ने सुबह ही 25-30 साधु-संतों को फिल्म में रोल के लिए तैयार कर लिया। तीन घंटे पसीना बहाने के बाद सलमान फार्म हाउस लौट गए।
विज्ञापन


अभिनेता सलमान खान फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए पिछले दो दिनों से बिहारगढ़ के मुराद अली खान के फार्म हाउस पर ठहरे हुए हैं। शूटिंग के दूसरे दिन पूरी यूनिट शुक्रताल में गंगा के तट पर पहुंची। गंगा के पुल को फोकस किया गया। सुल्तान में दबंग की भूमिका निभा रहे एक जूनियर कलाकार को खुली जीप में बैठाकर पुल से गुजारा गया। ड्रोन कैमरे के जरिए गंगा के ऊपर से सीन फिल्माया गया। घंटों तक यही सिलसिला चला।

जीप के आगे पुल पर चल रहे साधु-संत भी जयघोष करते दिखते हैं। सेट तैयार होने के बाद दोपहर दो बजे सलमान खान पुलिस सुरक्षा के बीच आबादी वाले रास्ते से शूटिंग स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सलमान अपनी कार में बैठे रहे, तब तक उनके डुप्लीकेट को नीले कलर के चेतक स्कूटर से गुजारा गया। दो सीन होने के बाद सलमान कार से उतरे और उन्हें स्कूटर थमाया गया। सलमान तेजी से पुल से गुजरते हैं। इस दौरान पहले वाले हाथों में कमंडल लिए 25-30 साधु सलमान के नजदीक आते ही जय हो सुल्तान का जयघोष करते हैं। असल में ये सब कहानी की मांग थी। लेकिन इसके एवज में वहां के किसानों के साथ जो किया गया वह बेहद चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान के चक्कर में जनता को खानी पड़ी लाठियां 

सलमान खान
फिल्म की कहानी में सुल्तान को साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाला नौजवान दिखाया गया है, जो शौकिया तौर पर पहलवानी भी करता है और जल निगम में फील्ड कर्मचारी है। मुसीबत में गांव के लोगों की मदद के लिए भी तत्पर रहता है। यही वजह है कि बुरोली गांव में सुल्तान अली खान की लोकप्रियता इतनी बढ़ जाती है कि वह जिधर से भी गुजरता है, लोग उनके जय-जयकारे लगाते हैं।

फिल्म में सलमान के जहां भी शॉट लिए गए, वहीं उन्हें नीले कलर के चेतक स्कूटर पर ही आते-जाते दिखाया गया है। प्रशंसकों को बृहस्पतिवार को सलमान को नजदीक से देखने में कामयाबी हाथ लगी। चूंकि सीन पुल का था, ऐसे में गंगाघाट से सलमान साफ नजर आ रहे थे। इसी सीन को लेने के लिए सलमान को सात रिटेक करने पड़े। दरअसल, सलमान का स्कूटर जब भी नजदीक आता था, गंगा में घुसे प्रशंसकों की भीड़ हूटिंग कर देती थी।

शूटिंग में दिक्कत आने पर यूनिट हेड बीच में आए और पुलिस से भीड़ को दूर हटाने का इशारा किया। इसके बाद पुलिस की एक टीम मोटरबोट के जरिए गंगा में उतारी गई और भीड़ को पीछे खदेड़ा गया। शॉट के गड़बड़ होने पर सलमान भीड़ की ओर हाथ हिलाते हुए भी नजर आए। पुलिस को सलमान के प्रशंसकों को काबू करने के लिए कई बार लाठियां फटकारनी पड़ी। इतना ही नहीं अपने खेतों में काम करने गए किसानों साथ भी अजीब घटना घटी।

सुल्तान अली से नहीं मिल पाए

सलमान खान
उत्तराखंड की लंढौरा रियासत के राजा और उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सलमान का मोह मोरना खींच लाया। शूटिंग स्थल तक पहुंचे प्रणव को उस समय मायूस लौटना पड़ा, जब एसपी राकेश कुमार जौली ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। पुलिस ने कहा कि किसी को भी सलमान से मिलने की इजाजत नहीं है।

उत्तराखंड की लंढौरा रियासत के राजा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बृहस्पतिवार शाम सुल्तान की शूटिंग देखने के लिए मोरना पहुंचे थे। चैंपियन की कारों का काफिला बिहारगढ़ और मोरना के बीच पहुंचा तो वहां सलमान की शूटिंग चल रही थी। प्रणव ने वहां मौजूद अधिकारियों से उन्हें सलमान से मिलवाने के लिए कहा। सुरक्षा की कमान संभाल रहे एसपी देहात राकेश कुमार जौली ने उन्हें मिलवाने से इंकार कर दिया।

एसपी ने बताया कि उन्हें किसी को भी सलमान से मिलवाने की इजाजत नहीं है। इस बात पर राजा ने नाराजगी भी जताई, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी कीमत पर उन्हें सलमान से मिलवाने से इंकार कर दिया। बाद में चैंपियन को मायूस ही वापस लौटना पड़ा। सुरक्षा के इसी इंतजाम के चलते किसानों को जिस तरह से कैद कर लिया गया उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

गरमी से परेशान सलमान ने  कुश्ती से किया किनारा

सलमान खान
फिल्म सुल्तान की शूटिंग में अभिनेता सलमान खान गंगा किनारे बनाए गए अखाड़े में जौहर नहीं दिखा पाए। गरमी के चलते कुश्ती के लिए सल्लू भाई का मूड नहीं हुआ तो उन्होंने डायरेक्टर से अपनी इच्छा जाहिर कर दी। इसके बाद सलमान खान के डुप्लीकेट कलाकार अफगानिस्तान के नजीर खान को पहलवानों के सामने अखाड़े में उतारा गया। करीब एक घंटे तक कुश्ती का फिल्मांकन हुआ।

शुक्रताल गंगा किनारे बनाए गए अखाड़े में बृहस्पतिवार को सुल्तान की शूटिंग हुई। फिल्म की कहानी में सलमान खान कुश्ती लड़ने का शौकीन है। वह एक दंगल में कुश्ती लड़ने यहां आता है। पिछले दो दिनों से अखाड़ा तैयार कराया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक पूरी तैयारी होने के बाद सलमान को अखाड़े पर बुलाया गया, लेकिन चिलचिलाती गरमी की वजह से उन्होंने कुश्ती लड़ने से इंकार कर दिया।

डायरेक्टर के सलाह-मशविरे के बाद सलमान के डुप्लीकेट कलाकार को पहलवान बनाकर अखाड़े में उतारा गया। फिल्म में सलमान के कोच रणदीप हुड्डा हैं, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने की वजह से टन्हेड़ा गांव के ग्राम प्रधान सुरेश को सुल्तान का कोच बनाया गया। सुरेश ने कुश्ती से पहले पहलवानों के हाथ मिलवाए और सीटी बजाई। सुरेश पहलवानी करते हैं।

उनके साथ ही बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी शकील, टन्हेड़ा गांव के धर्मेंद्र पहलवान, ककरौली के सलमान और पुष्पेंद्र को अखाड़े में सलमान के डुप्लीकेट से कुश्ती कराई गई। लगभग एक घंटे तक कुश्ती के शॉट लिए गए। शूटिंग में हिस्सा लेने वाले ग्राम प्रधान सुरेश बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की प्रोडक्शन यूनिट ने सुनहरा कल संस्था के अध्यक्ष विजयकांत शर्मा के जरिए ग्राम प्रधान से कोच बनने के लिए संपर्क किया था। फिल्म में केवल अखाड़े के शॉट लिए गए हैं, बाकि दर्शकों की भीड़ का हिस्सा दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में फिल्माया जाना है। लेकिन इन सब के बीच सलमान खान की शूटिंग के चलते किसानों को इसी चिलचिलाती धूप में किस तरह का व्यवहार किया। आगे स्लाइड में जानिए।

मिलने नहीं दिया तो कर दी नारेबाजी

बुधवार से ही सलमान के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे। बृहस्पतिवार को भी शूटिंग स्थल पर पुलिस के कड़े इंतजामात थे। सलमान से मिलने के लिए उत्साहित कुछ नवयुवकों ने बैरिकेडिंग के पास पहुंचने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दी।

इस पर युवकों ने सलमान खान के खिलाफ नारेबाजी कर दी। उनका कहना था कि वह इस फिल्म को शहर के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवकों को समझा-बुझाकर शांत किया। लेकिन उन किसानों का क्या, जिन्हें सलमान के चलते बंधक बनाया गया।

शूटिंग के चलते कैद रहे किसान

सलमान खान
फिल्म की शूटिंग की वजह से आज काफी किसान अपने खेतों में बंधक बने रहे। गंगा किनारे जहां फिल्म शूट की जा रही थीं, वहां किसान सुबह ही अपने खेतों पर पहुंच गए थे।

दस बजे के आसपास पुलिस ने सुरक्षा का घेरा मजबूत किया और किसानों को वहां से बाहर निकलने से रोक दिया। कई घंटे तक वह अपने खेतों की पलेजों पर फंसे रहे। इसके अलावा दोपहर में काम करने के लिए खेतों पर जाने वाले किसान भी नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग से पहले ही वापस लौटा दिया। 

सलमान ने स्कूटर पर बैठाए दो बच्चे

मुजफ्फरनगर के मोरना में फिल्म की शूटिंग में कुछ कलाकारों को भीड़ में से ही सेलेक्ट किया गया। शुक्रताल गंगा पुल से शूटिंग के बाद सलमान खान सीधे मोरना और बिहारगढ़ के रास्ते पर पहुंचे। इस दौरान दोनों तरफ से सड़क के आवागमन को पुलिस ने रोक दिया। दोनों ओर लोगों का जमघट लग गया। तीन बजे के आसपास सलमान खान का काफिला शूटिंग के लिए बिहारगढ़ और मोरना के रास्ते पर पहुंच गए।

यह रास्ता पूरी तरह जंगल से घिरा हुआ है। सलमान के नीले कलर के स्कूटर से कई सीन शूट किए गए। फिल्म के ग्रामीण पृष्ठभूमि के चलते सलमान ने भीड़ से गांव के ही छह-सात साल के दो बच्चों को अपने स्कूटर पर पीछे बैठा लिया और उन्हें काफी दूर तक घूमाया। इस दौरान बच्चों के हंसने और तालियां बजाने के शॉट लिए गए।

इस दौरान रास्ते में एक ठेले पर सलमान और बच्चे गन्ने का जूस पीते हुए भी दिखाए गए। इसी समय सलमान के स्कूटर के पीछे स्कूटर पर एक युवक और उसके पीछे बुर्के में बैठी एक महिला को आते-जाते हुए दिखाया गया है। लगभग सवा घंटे चली शूटिंग में छह बार रिटेक के बाद सीन ओके किया गया।
विज्ञापन

शहर के युवक-युवती भी दिखेंगे फिल्म में

सलमान खान
सुल्तान की शूटिंग के दौरान सलमान को देखने पहुंचे युवक-युवतियों की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब शूटिंग की यूनिट टीम ने उन्हें फिल्म के कुछ सीन में रखने का ऑफर दिया। मुजफ्फरनगर निवासी अंजलि और राधा, युवक दानिश और आरिफ कुछ पल के लिए सुल्तान फिल्म में नजर आएंगे।

शहर की मिलन कालोनी निवासी दानिश ने बताया कि सभी शूटिंग देखने के लिए गए थे। यूनिट के लोगों को कुछ लोगों को सीन में लेने की जरूरत थी। उन्होंने भीड़ से चारों को बुलाकर सीन शूट करने की इच्छा पूछी। चारों युवक-युवती तैयार हो गए। तुरंत ही टीम ने युवतियों को हरियाणवी ड्रेस पहनाकर घूमते फिरते दिखाया गया है। वहीं दूसरी और दोनों युवकों को फिल्म में खड़े हुए दर्शाया गया है। फिल्म में अचानक रोल पाकर चारों बेहद उत्साहित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें