सलमान खान अपनी आने वाली अगली फिल्म 'मेंटल' के नाम से खुश नहीं हैं। अब यह खबर आ रही है इस फिल्म का नाम 'जय हो' हो सकता है। हालांकि अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।
सलमान खान की नई फिल्म जो अभी 'मेंटल' के नाम से बन रही है उसका नाम 'जय हो' हो सकता है। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। सूत्रों के अनुसार यह फैसला जल्द ही हो सकता है।
यह खबर लंबे समय से चर्चाओं में है कि सलमान खान इस फिल्म के नाम से खुश नहीं हैं। पहले इस फिल्म का नाम 'राधे' था। इसे 'तेरे नाम' फिल्म का सीक्वल कहा जा रहा था।
शूटिंग पर लौटे सलमान
सलमान खान 'मेंटल' की शूटिंग पर लौट आए हैं। पिछले दिनों वह शूटिंग करते हुए चुटहिल हो गए थे। सलमान ने शूटिंग पर लौटने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट में दी। सलमान ने इसे मांस पेशियों की हल्की चोट बताया है।