शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का एक और पोस्टर जारी हो गया है। नाम के अनुरुप ही शाहिद कपूर इस नए पोस्टर में पोस्टर को फाड़कर बाहर निकल रहे हैं।
शाहिद कपूर की नई फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में इलियाना डीक्रूज शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ये एक मसाला फिल्म है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है जिसमें शाहिद पोस्टर फाड़कर बाहर निकलते नजर आ रहे है।
इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस अफसर के रोल में हैं। फिल्म में कॉमेडी के साथ कुछ एक्शन सीन भी देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।
इस फिल्म की नायिका इलियाना डीक्रूज की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। इसके पहले वह रणबीर कपूर के साथ 'बर्फी' फिल्म में दिखीं थीं।