फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: रिलीज से पहले 'टाइगर 3' का नया प्रोमो जारी, इमरान को धूल चटाते नजर आए भाईजान

Fri, 03 Nov 2023 12:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान हासमी-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे सितारों से सजी 'टाइगर 3' की रिलीज नजदीक है। इससे पहले आज मेकर्स ने इसका नया प्रोमो जारी किया है। इसमें सलमान खान और इमरान हाशमी आमने-सामने हैं। बता दें कि फिल्म में इमरान नेगेटिव भूमिका में हैं। नए प्रोमो वीडियो में इमरान जहां टाइगर को ललकारते नजर आ रहे हैं, तो वहीं टाइगर ने भी इमरान को धूल चटा दी है। इसके अलावा कटरीना के तेवर भी देखने लायक हैं।

विज्ञापन

Tiger 3: सलमान की 'टाइगर 3' को जीरो कट के साथ सीबीएफसी से मिली मंजूरी, सिर्फ संवाद में बदलाव के लिए कहा

इमरान के दिखे खतरनाक मंसूबे
'टाइगर 3' के टीजर, ट्रेलर और पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' के बाद अब इसका नया प्रोमो जारी हुआ है। यह दरअसल, 50 सेकेंड का एक वीडियो है, जिसका टाइटल है, 'टाइगर इज बैक'। इसमें सलमान खान भारत की सुरक्षा के लिए अकेले ही भिड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में विलेन बने इमरान कहते हैं, 'अब मेरी बारी है, इस बार तू हारेगा टाइगर। दुनिया के नक्शे से हिंदुस्तान का वजूद ही मिटा दूंगा मैं, वादा करता हूं टाइगर'।
विज्ञापन

Kingdom Of The Planet Of The Apes: हॉलीवुड फिल्म का टीजर रिलीज, वानरों के हाथों में दिखी पृथ्वी की कमान
विज्ञापन


सलमान खान का धांसू एक्शन
इसके बाद वीडियो में सलमान खान धांसू एक्शन मोड में नजर आते हैं। उनके अलावा कटरीना कैफ का एक्शन अवतार भी देखने लायक है। सलमान कहते हैं, 'सब ठीक किया तूने, बस एक बात भूल गया, 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं।' प्रोमो देखकर दर्शकों में फिल्म के प्रति बेकरारी और बढ़ जाएगी। बता दें कि यह फिल्म 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।
Sunny Deol: हेमा मालिनी की बेटियों ईशा-अहाना संग कैसा है सनी देओल का रिश्ता, अभिनेता ने वर्षों बाद तोड़ी चुप्पी

सुबह सात बजे से शुरू होंगे शो
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित 'टाइगर 3' यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म है। इसकी एडवांस बुकिंग पांच नवंबर से शुरू होने जा रही है और 12 नवंबर को सुबह  सात बजे से इसके शो देख सकेंगे। बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान का भी स्पेशल कैमियो है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें