फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने टाइगर जिंदा है के लिए की घुड़सवारी, देखें वीडियो

Tue, 18 Jul 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
सलमान खान आजकल हर जगह छाए हुए हैं। कभी IIFA में कैट के लिए गाना गाने के लिए, तो कभी स्पांसर्स की टांग खींचने के लिए। हालांकि अब आइफा खत्म हो चुका है और सलमान, 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग पर लौट चुके हैं। सबको शायद लगा हो अब सलमान बिजी हो जाएंगे तो उन पर से सबका ध्यान हट जाएगा। 
विज्ञापन



लेकिन ऐसा हो कैसे सकता है, सलमान ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है कि वो फिर सुर्खियों में है। फिल्म टाइगर जिंदा है के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वो घुड़सवारी करते नजर आ रहे हैं। सलमान बिल्कुल प्रोफेशनल की तरह घोड़े की सवारी करते दिख रहे हैं।


फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रिया में खत्म हो चुकी है और अब मोरक्को में कैट और सलमान आगे की शूटिंग के लिए पहुंच चुके हैं। जल्द ही दोनो शूटिंग शुरु करने वाले हैं। आपको बता दें कि कैट और सलमान फिल्म में खतरनाक स्टंट भी करने दिखेंगे।
विज्ञापन
  Straight from New York , with no sleep @BeingSalmanKhan jumps in for horse riding training @TigerZindaHai #morocco 😊 pic.twitter.com/mfOgbuUlDY — ali abbas zafar (@aliabbaszafar) July 17, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें