फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने इस शख्स को दिया 'टाइगर 3' की सफलता का श्रेय, फिल्म के कलेक्शन पर भी तोड़ी चुप्पी

Sat, 25 Nov 2023 10:34 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान की दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया। यह 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसमें तीसरी बार सलमान अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर सलमान और कटरीना कैफ की इस फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। 'टाइगर 3' का कलेक्शन पिछले कुछ दिनों से गिरते जा रहे है। इस बीच अब सलमान खान ने एक मीडिया बातचीत के दौरान अपने करियर और फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात की है।

विज्ञापन


सलमान ने करियर को लेकर कही यह बात 
मीडिया बातचीत के दौरान सलमान खान ने अपने शुरुआती करियर को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा, 'जब मैंने इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया, तब मैं निचले स्तर पर था। उस समय मैंने खुद को इंडस्ट्री में स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष किया। अगर मैं तब सफल नहीं होता, तो मैं तब भी खुश होता। दुनिया में ऐसे भी लोग हैं, जो हजार गुना टैलेंटेड और कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन वे इसे हासिल नहीं कर पाते हैं। इसलिए मैं आज खुश हूं।'

यह भी पढ़ें: Kantara 2: 'कांतारा 2' के फर्स्ट लुक की रिलीज डेट से उठा पर्दा, ऋषभ शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन


'टाइगर 3' का शानदार रहा कलेक्शन
सलमान खान ने 'टाइगर 3' के गिरते कलेक्शन को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा, 'जब टाइगर 3 रिलीज हुई तो उस समय दिवाली और वर्ल्ड कप चल रहा था, जिससे इसके कलेक्शन पर फर्क पड़ा। उस समय लोगों का ध्यान फिल्म से ज्यादा त्योहार और मैच पर था। इसके बाद भी टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर जो कलेक्शन किया, जो बहुत शानदार है। '
विज्ञापन


सलमान ने की कटरीना की तारीफ
सलमान खान ने कटरीना कैफ के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि भगवान ने मुझे कटरीना कैफ जैसी दोस्त दी। कटरीना जितनी मेहनती हैं, उनके जैसा मैं कभी नहीं हो सकता। टाइगर 3 की सफलता की हकदार भी वही हैं।'

यह भी पढ़ें: Animal: 'एनिमल' के ट्रेलर ने सबसे अधिक व्यूज का बनाया रिकॉर्ड, जवान से निकली आगे, प्रभास को पछाड़ने में नाकाम!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें