फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: दबंग खान के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई, जीजा आयुष शर्मा भी चलेंगे अब बुलेटप्रूफ कार में!

Mon, 19 Feb 2024 12:56 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के जीजा को भी पुलिस सुरक्षा दी गई है। अब वह जहां भी जाएंगे, उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। अगर उन्हें किसी पब्लिक या प्रमोशनल इवेंट में जाना हो, तो वह पुलिस सिक्योरिटी में ही जाएंगे।

 
विज्ञापन
salman khan, aayush sharma - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाॅलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की सुरक्षा तो हाल ही में पुलिस ने कड़ी की है, अब उनकी फैमिली की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इसके पीछे गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई से मिलने वाली जान से मारने की धमकियां हैं। मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें याई-प्लस सिक्योरिटी पहले ही मुहैया करवाई जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अब सलमान के परिवार और उनके जीजा यानी उनकी बहन के पति आयुष शर्मा की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन


आयुष शर्मा की सुरक्षा कड़ी 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के जीजा को भी पुलिस सुरक्षा दी गई है। अब वह जहां भी जाएंगे, उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। अगर उन्हें किसी पब्लिक इवेंट या फिर फिल्म से जुड़ी किसी प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए बाहर जाना हो, तो उन्हें सलमान के बुलेटप्रूफ वाहन में यात्रा करने के लिए कहा गया है। सलमान को पहले से ही कड़े सुरक्षा एहतियात के कारण अपना निजी हथियार रखने की इजाजत दी गई थी। 

यह भी पढ़ें: Raveena Tandon: राशा को नहीं पसंद मां रवीना का रील्स बनाना, बोलीं- बेटी से सुनने को मिलती हैं डांट
विज्ञापन


परिवार की सुरक्षा पर फोकस
अभी से नहीं, बल्कि 2022 से ही सलमान को गैंगस्टर बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिल रही थी, तभी से समय-समय पर उनक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम मुंबई पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। पिछले साल नवंबर में मिली धमकियों के बाद भी मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए। अब इसी को बढ़ाते हुए उनकी फैमिली को भी सुरक्षा घेरे में लिया गया है, जिसमें मुख्यतौर पर उनके जीजा आयुष शर्मा हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आलू से लेकर गुल्लू..., इन सितारों के निक नेम हैं बेहद मजेदार

सल्लू की गाड़ी में चलेंगे आयुष!
हाल ही में सलमान ने अपनी सुरक्षा के लिए खासतौर पर महंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी। इसी गाड़ी में अब उनके जीजा को भी यात्रा करने के लिए कहा गया है। आए दिन मिल रही धमकियों की वजह से कहीं न कहीं पूरा परिवार डर में है। इसी वजह से मुंबई पुलिस का फोकस उनके परिवार सुरक्षा पर भी है। आयुष की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो वह एक एक्शन थ्रिलर ‘रुस्लान’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के किसी भी प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अब आयुष की सिक्योरिटी में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। सुरक्षा के इस मसले पर पूरा बाॅलीवुड और सलमान के फैंस लगातार उनके समर्थन में हैं। 

यह भी पढ़ें: शादी से पहले कॉकटेल पार्टी में दिव्या-अपूर्वा ने की जमकर मस्ती

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें