फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने की विक्की कौशल की जमकर तारीफ, बोले- वे सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से हैं एक

Sun, 18 Feb 2024 11:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने आगे कहा, "विक्की एक अद्भुत इंसान हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं और मुझे लगता है कि वह सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है।"
विज्ञापन
विक्की कौशल, विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में विक्की कौशल का नाम भी शामिल किया जाता है। वे हाल ही में सैम बहादुर और डंकी में नजर आए थे। दोनों ही फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया। फैंस के साथ सेलेब्स भी उनकी अदाकारी के कायल हैं। इस लिस्ट में विक्रांत मैसी का नाम भी शामिल है। हाल ही में 12वीं फेल के अभिनेता ने विक्की की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अद्भुत इंसान बताया है।
विज्ञापन

Ganja Shankar: मुश्किलों में घिरी साई धरम तेज की 'गांजा शंकर', एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो ने मेकर्स को भेजा नोटिस

विक्की से है गहरी दोस्ती
एक बातचीत के दौरान विक्रांत मैसी से जब विक्की कौशल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, अच्छी फिल्में कर रहा है, बहुत अच्छा बंदा है। उस आदमी ने और उसके पूरे परिवार ने बहुत संघर्ष किया है। उनके पास जो कुछ भी है उसके वे हकदार हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Vikrant Massey: विधु विनोद चोपड़ा से प्रेरित है वायरस का किरदार, विक्रांत मैसी ने बताईं दोनों के बीच समानताएं

विक्रांत ने की विक्की की जमकर तारीफ
अभिनेता ने आगे कहा, "विक्की एक अद्भुत इंसान हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं और मुझे लगता है कि वह सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो छावा के अलावा, विक्की तृप्ति डिमरी के साथ फिल्म मेरे मेहबूब मेरे सनम में भी नजर आएंगे। उनके पास संजय लीला भंसाली का की फिल्म लव एंड वॉर भी है। इसमें वे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। हाल ही में इस फिल्म एलान किया गया था। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर जलवा बिखेरने को तैयार 'हनुमान', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें