फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting Report: संगीतकार साजिद ने खोज निकाला इस सदी का सोनू निगम, यहां पढ़िए सेट से पूरी जानकारी

Tue, 23 Feb 2021 09:36 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
साजिद खान, नेहा भसीन, अंकुश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा के नामचीन गायक मोहम्मद रफी के गीतों के कवर वर्जन गाकर अपने करियर के शुरूआती दौर में चर्चा में आए गायक सोनू निगम की शोहरत में संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद का बड़ा हाथ रहा है। 22 साल पहले उनके करियर को पहली ऊंची उड़ान देने वाले अलबम ‘दीवाना’ का संगीत साजिद-वाजिद ने ही बनाया। और, अब संगीतकार साजिद खान की मानें तो उन्होंने दिल्ली से ही एक नया सोनू निगम खोज निकाला है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अंकुश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने पिता के साथ मंचीय प्रस्तुतियां देते रहे गायक सोनू निगम को टेलीविजन पर म्यूजिक रियलिटी शोज की खोज कहा जाता है। वहीं, टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार को भी उनके करियर को आकार देने का श्रेय दिया जाता है। दिल्ली से मुंबई अपना करियर बनाने आए सोनू निगम को पार्श्वगायक के तौर पर पहचान मिलने से पहले उनके म्यूजिक अलबम ‘तू’, ‘दीवाना’ और ‘जान’ ने उनके पैर जमाने में काफी मदद की। इनमें से ‘दीवाना’ सोनू निगम का सबसे हिट अलबम रहा है। इस अलबम के संगीतकारों में से एक साजिद इन दिनों म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन प्रो म्यूजिक लीग’ में दिल्ली टीम के कप्तान हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
साजिद खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस शो के हाल ही में शूट किए गए एक एपिसोड के दौरान दिल्ली टीम के गायक अंकुश भारद्वाज ने साजिद-वाजिद की रचना ‘अब मुझे रात दिन‘ पर शानदार प्रदर्शन के साथ सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। यही गाना सोनू निगम भी अपने अलबम में गाकर हिट हुए थे। अंकुश की इस प्रतिभा पर साजिद खान ने कहा कि अंकुश अगले सोनू निगम जैसे है और ये युवा पार्श्वगायक सोनू की ओरिजनल स्टाइल की याद दिलाता है।
 

4 of 5
इंडियन प्रो म्यूजिक लीग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल्ली जैमर्स के कप्तान संगीतकार साजिद खान ने कहा, “यह गीत हमारी पसंदीदा रचना रही है और इसे हमारे प्रिय मित्र सोनू निगम ने गाया। लेकिन, इंडियन प्रो म्यूजिक लीग स्टेज पर इस प्रदर्शन के बाद मुझे लगता है कि अंकुश इस पीढ़ी के सोनू निगम हो सकते हैं। अंकुश की आवाज मधुर है और उन्हें लाइव देखने के बाद लगता है कि उनका करियर बहुत आगे तक जाने वाला है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साजिद खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन, शूटिंग के दौरान अगला लम्हा जो आया वह अंकुश के लिए एक यादगार भी है और एक चुनौती भी। दरअसल साजिद खान के दावे को सुनने के बाद इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के होस्ट करण वाही ने उनसे पूछा कि क्या वह इसे लिख कर देने के लिए तैयार होंगे। दिल्ली जैमर्स के कप्तान ने अगले ही पल कागज पर लिख दिया कि कि अंकुश ही अगले सोनू निगम होंगे। टीम की उपकप्तान नेहा भसीन ने भी साजिद खान के इस दावे पर मोहर लगाई और इस कागज पर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें