फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Warina Hussain Birthday: सलमान के बहनोई संग पर्दे पर इश्क लड़ा चुकी है ये हीरोइन, तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

Tue, 23 Feb 2021 09:25 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरीना हुसैन - फोटो : Instagram
अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री वरीना हुसैन 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वरीना को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक था। ऐसे में अपने सपनों को पूरा करने के लिए वरीना ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। कुछ म्यूजिक वीडियोज में काम करने के बाद वरीना को सलमान खान की प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'लवयात्री' में काम करने का मौका मिला था। तो चलिए वरीना के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
warina hussain
वरीना ने फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसमें उनके हीरो थे आयुष शर्मा। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। सिर्फ सलमान के बहनोई आयुष के साथ ही नहीं बल्कि वरीना को सलमान खान के साथ भी काम करने का मौका भी मिल चुका है। वरीना फिल्म 'दबंग 3' के गाने मुन्ना बदनाम हुआ में सलमान के साथ नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Warina Hussain
वरीना बॉलीवुड फिल्मों में तो पैर जमा ही रहीं है साथ ही अब वो बहुत जल्द दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपने हुनर का परचम लहराने जा रही हैं। खबर है कि वरीना दक्षिण भारतीय फिल्में साइन कर रही हैं और जल्द ही वो किसी बड़े प्रोजक्ट की घोषणा भी कर सकती हैं।

4 of 5
warina hussain - फोटो : instagram
वरीना हुसैन मंझी हुई कलाकार हैं और धीरे धीरे वो सफलता की सीढ़ियां भी चढ़ते दिख रही हैं।अभिनय के साथ-साथ फैशन सेंस को लेकर भी वो काफी मशहूर हैं। वरीना अपने जिम लुक से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक में कहर ढाती हैं। सिर्फ मॉडर्न ड्रेसेज में ही नहीं बल्कि सूट और साड़ी में भी वरीना का अंदाज देखने लायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरीना हुसैन - फोटो : Instagram
कुछ समय पहले वरीना की एयरपोर्ट लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दरअसल अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर सामान ले जाते हुए स्पॉट किया गया था। उनकी तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब कमेंट किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें