फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saira Banu: वैजयंती माला के जन्मदिन पर सायरा बानो का खास पोस्ट, अनसीन फोटो के साथ खूबसूरत लम्हों को किया याद

Tue, 13 Aug 2024 02:08 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वैजयंती माला के जन्मदिन के अवसर पर सायरा बानो ने खास पोस्ट किया है। साथ ही अनसीन तस्वीरों को साझा कर दिलीप कुमार के साथ बीते खूबसूरत लम्हों को याद करती नजर आई हैं। 
 
विज्ञापन
सायरा बानो-दिलीप कुमार-वैजयंती माला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैजयंती माला एक अभिनेत्री से राजनेता बनी हैं, उन्हें भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों और डांसरों में से एक माना जाता है। अनुभवी अभिनेत्री को पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और दो बीएफजेए पुरस्कार सहित कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने 1949 में 16 साल की उम्र में डेब्यू किया और तब से लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। वैजयंती माला आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। 

सायरा बानो ने साझा कीं अनमोल तस्वीरें 

जैसे ही अभिनेत्री आज 91 साल की हुईं। सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर वैजयंतीमाला और दिलीप कुमार के साथ अपनी अनमोल तस्वीरें साझा कीं जिन्हें देखकर प्रशंसक गदगद हो उठे हैं। अनदेखी तस्वीरों को साझा करते हुए सायरा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी पसंदीदा, पद्म विभूषण, वैजयंती माला जी (बड़ी बहन) को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' जैसे-जैसे मैं उनके बारे में लिखूंगी, आपको पता चल जाएगा कि कैसे वह मेरे लिए बड़ी बहन बन गईं।'

विज्ञापन


Janhvi Kapoor: श्रीदेवी के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी साथ आएं नजर
 

बीते गुजरे खूबसूरत लम्हे को किया याद 

सायरा बानो ने आगे लिखा, 'उनकी पहली याद तब है जब मैं अपनी मां के साथ मेहबूब स्टूडियो में अपनी दोस्त श्रीमती अख्तर मेहबूब खान से मिलने गई थी। मैं राधा कृष्ण का इतना शानदार गाना देखकर रोमांचित हो गई थी। जहां वैजयंती मालाजी खूबसूरत घाघरा चोली में झूम रही थीं।' इसके अलावा, अगले क्लिक के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, 'अगली बार, हम तब मिले जब मैंने जंगली में काम करना शुरू किया। उन्होंने मुझे एक फिल्म के प्रीमियर पर देखा और प्यार से मेरे गाल को छूकर कहा खूबसूरत। मुझे वैजयंती मालाजी के साथ साहिब की जोड़ी हमेशा पसंद थी। इस जोड़ी ने एक साथ सबसे अधिक हिट फिल्में दी हैं, इसमें मेरी फेवरेट क्लासिक गंगा जमुना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Varun Dhawan: वरुण धवन के चेहरे पर दिखे जख्म के निशान, पत्नी नताशा के साथ साइबेरिया में किया लंच, आखिर राज..

वैजयंती माला-दिलीप कुमार की फिल्में

साहिब और अक्का का एक किस्सा साझा करते हुए बानो ने लिखा, 'साहब और अक्का के बीच एक निश्चित समझ थी, और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने उनके पक्ष में काम किया। अक्का ने एक बार कहा था कि उन्होंने साहिब के साथ काम करके बहुत कुछ सीखा, उन्हें देखना अद्भुत था।' वैजयंती माला और दिलीप कुमार ने 'मधुमती', 'नया दौर' और 'देवदास' जैसी क्लासिक फिल्मों में एक साथ काम किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें