अपने जमाने की दिग्गज अदाकार सायरा बानो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर थ्रोबैक तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म 'दुनिया' (1984) के बारे में यादें साझा की हैं। साथ ही उन्होंने करण जौहर का भी जिक्र किया है।
Amitabh Bachchan: जनगणना फॉर्म भरते वक्त अपनी जाति की जगह यह लिखते हैं बिग बी, केबीसी में किया खुलासा
दिलीप कुमार की गुजारिश पर किया था काम
बता दें कि 'दुनिया' में सायरा बानो भी गेस्ट अपीयरेंस में नजर आई थीं। उन्होंने यह रोल दिलीप कुमार के कहने पर किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म की यादें साझा करते हुए लिखा है, 'साहब ने मुझे सरप्राइज देते हुए फिल्म 'दुनिया' में गेस्ट अपीयरेंस करने को कहा था। जब उन्होंने मुझसे यह बात कही तो मैं हैरान रह गई थी। मैंने उन्हें समझाया कि मैंने कई वर्षों से कैमरा फेस नहीं किया है। मैं सब भूल चुकी हूं। तो साहब ने कहा, 'तैराक कभी तैराकी नहीं भूलता।'
Rajinikanth: रजनीकांत को वर्ल्ड कप के लिए मिला गोल्डन टिकट, बीसीसीआई ने फोटो शेयर करते हुए लिखी यह बात
करण जौहर के लिए कही यह बात
सायरा बानो ने आगे कहा, 'फिल्म में मुझे साहब की पत्नी का रोल अदा करने को मिल रहा था तो मेरे लिए भी यह एक मौका था। इसने फिल्म के लिए हामी भरने के लिए मुझे प्रेरित किया। इसके लिए मैंने यश जौहर जी और उनकी पत्नी हीरू जौहर जी का शुक्रिया अदा किया। वे दोनों बेहद उदार रहे।' अपने पोस्ट में आगे सायरा बानो ने करण जौहर के बारे में बात की।
ऐसा रहा था फिल्म में काम करने का अनुभव
सायरा बानो ने लिखा, 'मैंने उस दौरान करण जौहर को देखा जो एक बहुत ही ऊर्जावान युवा के रूप में आगे बढ़ रहे थे। वह सेट पर हमारे आसपास रहते। वह काफी मददगार रहे। शुरुआत में कैमरा फेस करने में मुझे कुछ तकलीफ हुई, लेकिन थोड़े ही दिन बाद सब सामान्य हो गया, इसके बाद शूटिंग पर जाना काफी मजेदार लगने लगा था'। सायरा बानो ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट में एक सीन आया जहां हीरो की पत्नी को विलेन ट्रक से कुचल कर मार देते हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'उस सीन की शूटिंग के दौरान मैंने साहब से कहा, 'आप तो ऐसे सीन करने के मामले में मास्टर हैं।'
Bollywood Movies: सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित हैं ये फिल्में, देख मिलेगा थ्रिल-सस्पेंस का भरपूर मजा