फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी को लेकर अभिनेता के घर पहुंची पुलिस, रीक्रिएट किया क्राइम सीन

Tue, 21 Jan 2025 07:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Attcak Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर पुलिस ने अभिनेता के घर पहुंचकर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य हमले से जुड़ी सभी घटनाओं को सही तरीके से जांचना और मामले में सबूत जुटाना था।
 
विज्ञापन
सैफ पर हमले का आरोपी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए विभिन्न स्थानों पर लेकर गई।
विज्ञापन

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचे संजू बाबा, जाना दोस्त का हाल

 

आरोपी के लेकर अभिनेता के घर पहुंची पुलिस
आरोपी को पुलिस सैफ अली खान के आवास पर लेकर गई और घटना की पुनरावृत्ति की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने हमले की घटना को किस तरह से अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस उसे नेशनल कॉलेज बस स्टॉप लेकर गई। इसके बाद पुलिस शहजाद को बांद्रा रेलवे स्टेशन लेकर गई और वहां भी क्राइम सीन का पुनर्निर्माण किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को वापस बांद्रा पुलिस स्टेशन लेकर आ गई।
Saif Ali Khan: टीवी पर अपनी फोटो देख घबराया सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी, बचने के लिए बनाई ये योजना
विज्ञापन

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस का मुख्य उद्देश्य सैफ अली खान पर हुए हमले की पूरी सच्चाई का पता लगाना और आरोपियों के खिलाफ उचित सबूत जुटाना था। बता दें कि हाल ही में मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमला करने वाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है। पुलिस हमले के पीछे विदेशी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। 
Saif Ali Khan: ‘भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो…’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं करीना कपूर खान?
संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें