साई की टीम ने कहा कि, 'अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं और धीरे धीरे और ठीक हो रहे हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। अस्पताल में उनकी देखभाल की जा रही है। स्थिर होने के बाद उन्हें इलाज जारी रखने के लिए अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया'। बता दें कि साई की आंखों , छाती और कमर के दूसरे हिस्से पर काफी चोटें लगी हैं। उनकी दुर्घटना की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में भाई वैष्णव तेज, अंकल पवन कल्याण और कजिन वरुण तेज अस्पताल पहुंचे।
माधापुर पुलिस ने कहा कि केबल ब्रिज पर जा रहे साई धरम तेज की बाइक फिसल गई थी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी और को चोट नहीं आई है। उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था और शराब नहीं पी थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी और दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि साई के दिमाग पर कोई गहरी चोट नहीं लगी है और उन्हें अभी किसी सर्जरी की भी जरूरत नहीं है।