फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर: 'हिंदी मीडियम' फेम सबा कमर के खिलाफ पाकिस्तानी अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी का वारेंट, ये है मामला

Thu, 09 Sep 2021 07:39 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सबा कमर और बिलाल सईद के खिलाफ पाकिस्तानी अदालत ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
  • मस्जिद पर डांस वीडियो शूट करने का मामला
  • छह अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन
सबा कमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने लाहौर की एक ऐतिहासिक मस्जिद पर नाचने का वीडियो शूट करने के आरोप में अभिनेत्री सबा कमर पर दर्ज एक मामले के संबंध में बुधवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बता दें कि इरफान खान संग फिल्म 'हिंदी मीडियम' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सबा के साथ साथ बिलाल सईद के खिलाफ लाहौर की मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानती वारंट जारी किए जो लगातार अदालत की सुनवाई में पेश होने से बच रहे थे। इसके साथ ही अदालत ने अगली सुनवाई के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल लाहौर पुलिस ने मस्जिद वजीर खान को अपवित्र करने के आरोप में कमर और सईद के खिलाफ कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया था।प्राथमिक के अनुसार दोनों ने मस्जिद का सामने नाचनें का एक वीडियो शूट किया था जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया था। इस घटना पर पाकिस्तान के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी। इतना ही नहीं पंजाब प्रांत की सरकार ने इस सिलसिले में दो वरिष्ठ अधिकारियों को भी बर्खास्त कर दिया था। वहीं विवाद के बाद सोशल मीडिया पर कमर और सईद ने माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें