स्टेज पर मौजूद अन्य गणमान्य लोगों में प्रियांक की मां व मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी और रिवा के पिता व अभिनेता-राजनेता रवि किशन भी उपलब्ध थे। दोनो सितारों ने अपने बच्चों के जीवन के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का पहली पक्ति में बैठकर अनुभव किया। एक तरफ जहां पर पद्मिनी ने अपने बेटे के अभिनय के पैशन को लेकर गम्भीरता के बारे में बताया तो वहीं रवि किशन ने अपनी बेटी के स्टार बनने के मौके पर फिल्म के टाइटल ट्रैक पर प्रस्तुति भी दी ।
पहली बार सिनेमा की दुनिया में दस्तक देने वाले दोनो सितारों ने मीडिया के सवालों का भी बखूबी उत्तर दिया। इस मौके पर उपस्थित अन्य लोगों में मशहूर फिल्म निर्माता व इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता नितिन मनमोहन, संजय पुनमिया, अभिनेता सतीश कौशिक और राकेश बेदी के साथ, गीतकार समीर अंजान संगीतकार हर्षित सक्सेना, सिद्धांत कपूर, निर्माता प्रदीप शर्मा (प्रियांक के पिता) निर्देशक विश्वनाथ कश्यप और इस फिल्म के साथ निर्माता के तौर पर फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली प्राची नितिन मनमोहन भी मौजूद थीं । कल ही लॉन्च किए गए इस फिल्म के ट्रेलर को अभी तक 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है । यह फिल्म 3 जनवरी, 2020 को सिनेमाघरों में प्रस्तुत की जाएगी।