सनी हिंदुस्तानी, हिमेश रेशमिया
- फोटो : amar ujala
सनी की जोरदार परफॉर्मेंस के बाद हिट मशीन हिमेश रेशमिया भी मंच पर आए और उन्होंने घोषणा की कि वह मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म में अपने नए गाने के लिए सनी हिंदुस्तानी को साइन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने और सनी ने मिलकर इस गाने की चंद लाइनें गाकर भी सुनाई। हिमेश रेशमिया ने कहा, "मैं इस शो को फॉलो करता रहा हूं और मैंने टेलीविजन पर सनी को गाते हुए सुना है लेकिन आज इनको लाइव सुनकर मैं इनकी गायकी का कायल हो गया हूं।"