फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeetendra: रियलिटी शो के मंच पर जितेंद्र हुए गुस्सा? कॉमेडियन भारती सिंह से कही यह बात

Thu, 08 Dec 2022 05:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रोमो में गोविंदा और जितेंद्र एक साथ शो में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। मगर, एक छोटी सी बात पर जितेंद्र नाराज होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में तमाम फिल्मी सितारे गेस्ट बनकर आते हैं। इस दौरान वे नन्हे गायकों की सुरीली आवाज की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। इस बार इस शो में अभिनेता जितेंद्र और गोविंदा शिकरत करते नजर आने वाले हैं। शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में गोविंदा और जितेंद्र स्टेज पर एक साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं, भारती सिंह दोनों की तारीफ कर रही हैं। मगर, अचानक जितेंद्र गुस्से में नजर आने लगते हैं और वह भारती पर अपना गुस्सा निकालते भी नजर आते हैं। आखिर क्यों, आइए जानते हैं...

विज्ञापन

TRP Week 48: 'अनुपमा' को लगा तगड़ा झटका! 48वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में रहा स्टार प्लस के इस शो का राज

प्रोमो में गोविंदा और जितेंद्र एक साथ शो में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। मगर, एक छोटी सी बात पर  जितेंद्र नाराज होते दिख रहे हैं। दरअसल मंच पर दोनों सितारे शानदार डांस करते हैं। इसी दौरान भारती कहती हैं, 'जोरदार तालियां हो जाएं गोविंदा सर और जितेंद्र सर के लिए।' इस बात पर जितेंद्र गुस्से में नजर आते हैं। प्रोमो देखकर लग रहा है कि भारती ने पहले गोविंदा का नाम लिया, इस बात से जितेंद्र खफा हो गए।
विज्ञापन

Anil Sharma: हिमाचल विधानसभा मंडी सीट से अनिल शर्मा ने दर्ज की जीत, सलमान खान से है खास कनेक्शन
विज्ञापन


जितेंद्र शो की होस्ट भारती सिंह से सवाल पूछते नजर आते हैं। जितेंद्र अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भारती से कहते हैं 'हम दोनों (गोविंद और जितेंद्र में) में सीनियर कौन हैं? मैं बताता हूं। मैं सीनियर हूं और ये (गोविंदा) जूनियर है। इसका नाम आपने पहले क्यों लिया?

जितेंद्र के इस तरह सवाल करने के बाद भारती सिंह थोड़ी परेशान नजर आती हैं। वह जितेंद्र की हां में हां मिलाती नजर आती हैं। वीडियो में अगले शॉट में भारती जितेंद्र के सामने हाथ जोड़े खड़ी भी दिखाई दे रही हैं। जितेंद्र की इन बातों को सुन वहां बैठे जज भी चुप हो जाते हैं। इस दौरान गोविंदा भी केवल मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, ये कोई प्रैंक है या फिर सच में जितेंद्र खफा हुए हैं इसका पता तो शो में ही चलेगा।
Urvashi Rautela: अपने भाई की शादी में दुल्हन सी सजीं उर्वशी रौतेला, पहना 35 लाख रुपये का लहंगा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें