रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके कई लोगों से काफी अच्छे रिश्ते हैं, लेकिन अजय देवगन के साथ उनका काफी पुराना और घनिष्ठ संबंध है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों के लिए काम किया है। हाल में ही रोहित के निर्देशन में बनी सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया है। इस बीच बीते दिनों रोहित और अजय का एक मीम वायरल हुआ था, जिसमें रोहित अभिनेता की बातों को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। अब इस पर उन्होंने खुद प्रतिक्रिया दी है।
वायरल मीम पर रोहित शेट्टी ने दी प्रतिक्रिया
रोहित शेट्टी और अजय देवगन पिछले 33 सालों से एक दूसरे के साथ मजबूत रिश्ता साझा करते आए हैं। सिंघम अगेन के लिए दिवाली प्रमोशन के दौरान, एक इंटरव्यू का मज़ेदार पल जल्द ही मीम बन गया, जिसमें प्रशंसकों ने देखा कि कैसे रोहित शेट्टी अजय देवगन के जवाबों को हर शब्द में दोहराते रहे, जिससे सभी का मनोरंजन हुआ। अब रोहित ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस मीम को साझा करते हुए मजाकिया अंदाज में मीम परिवार को धन्यवाद दिया और सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।
Tanvir Ahmed: नहीं रहे निर्देशक तनवीर अहमद, इन फिल्मों का किया था निर्देशन
रोहित ने वीडियो साझा कर कही ये मजेदार बात
इस वीडियो क्लिप को साझा करते हुए रोहित शेट्टी ने लिखा, "भाई ने बोला करने का तो करने का। 33 साल की दोस्ती का राज।" सिंघम अगेन के निर्देशक ने आगे लिखा, "पूरी फिल्म का प्रमोशन एक तरफ और ये वीडियो एक तरफ। धन्यवाद मेरा मीम परिवार।" फैंस ने भी इस वीडियो क्लिप पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी है। एक फैन ने ने उनकी तुलना रोल नंबर 21 और रोल नंबर 22 की उत्तर पुस्तिकाओं से की, जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, "वह एक दोस्त जो हमेशा आपकी हर बात से सहमत होता है।"
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने बचपन में की ऐसी शरारत, मां का होगा गया बुरा हाल, बहन की जान पर बन आई
सिंघम अगेन में फिर से साथ में मचाया धमाल
बताते चलें कि सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर अभी भी दर्शक बटोरने में कामयाब हो रही है। हालांकि, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आती जा रही है। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कई कलाकार नजर आए हैं। शामिल हैं। रोहित की ये फिल्म उनके लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की नवीनतम किस्त है।
Matka Box Office Collection Day 1: बीच चौराहे फूट गया वरुण तेज का ‘मटका’, एक करोड़ तक भी नहीं पहुंची कमाई