फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RARKPK: 'रॉकी और रानी' के प्रोमो में रणवीर ने दिखाई मस्कुलर बॉडी, पति को शर्टलेस देख डोला 'मस्तानी' का दिल

Mon, 24 Jul 2023 01:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। एक्टर का शर्टलेस अवतार उनकी फीमेल फैंस को क्रेजी कर रहा है। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का इन दिनों खूब बज बना हुआ है। रणवीर और आलिया इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। दोनों की फिल्म इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब फैंस में अपनी फिल्म को लेकर और ज्यादा क्रेज बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। एक्टर का शर्टलेस अवतार उनकी फीमेल फैंस को क्रेजी कर रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

शर्टलेस नजर आए रणवीर सिंह
पिछले साल रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अब, अभिनेता ने एक बार फिर अपने नए रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रोमो के जरिए ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें वह शर्टलेस हैं और अपने जिम वर्कआउट दिखाने के साथ मंडे मोटिवेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। सोमवार को रणवीर सिंह ने फैंस के लिए अपने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के किरदार रॉकी रंधावा के 'मंडे मोटिवेशन' वाला नया प्रोमो जारी किया। इसमें वह शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। 
 

जिम करते हुए दिखाए सिक्स पैक
वीडियो की शुरुआत रणवीर के जागने से होती है और बैकग्राउंड में NSEB का मुंडे देसी बजता है। वीडियो में रणवीर जिम जाते और वर्कआउट करते हुए अपने सिक्स पैक एब्स दिखाते हैं। इस वीडियो में रणवीर के कई क्लोज-अप शॉट्स भी हैं, जो फैंस को दीवाना बना रहे हैं। वीडियो में वह खुद को आईने में देखते हैं और अलग-अलग पोज देते हैं। वह शॉवर लेते हुए भी नजर आते हैं और कपड़ों से लेकर अपने चश्मे तक का डिजाइनर कलेक्शन दिखाते हैं।

इसे भी पढ़ें- Commando: विपुल अमृतलाल शाह की 'कमांडो' का टीजर जारी, डायरेक्टर ने इस अभिनेता को दिया ओटीटी डेब्यू का मौका
विज्ञापन

दीपिका का मजेदार रिएक्शन
उनके इस प्रोमो वीडियो पर फैंस की भी मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रणवीर के इस वीडियो पर सबसे मजेदार रिएक्शन तो दीपिका पादुकोण ने दिया। इस वीडियो पर दीपिका पादुकोण ने मजेदार इमोजी बनाई है। वहीं एक शख्स ने लिखा, 'इससे मुझे निश्चित रूप से प्रेरणा मिली है।' एक कमेंट में लिखा था, 'हॉटनेस अलर्ट।' एक अन्य शख्स ने वीडियो देखने के बाद कहा, 'फायर।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें