फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riddhima Kapoor: दादा ऋषि कपूर से मिलता है राहा का चेहरा, रिद्धिमा ने की भतीजी की तारीफ, कहा- वह प्यारी हैं

Fri, 26 Jul 2024 01:55 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिद्धिमा ने कहा कि राहा में रणबीर और आलिया दोनों की अच्छी क्वालिटी ली है और वह थोड़ी-थोड़ी सभी की तरह दिखती हैं। उन्होंने कहा, "यह बहुत अजीब है क्योंकि समारा (रिद्धिमा की बेटी) मेरे भाई रणबीर की तरह दिखती है।"
विज्ञापन
रिद्धिमा कपूर और पूरा परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @riddhimakapoorsahniofficial, @aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिद्धिमा कपूर साहनी अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की बहुत प्यारी बुआ हैं। हाल ही में एक चैट में, रिद्धिमा ने राहा के बारे में बताया और कहा कि वह उनके प्यारे लुक के कारण उन्हें "स्ट्रॉबेरी" कहती हैं। रिद्धिमा ने कहा कि राहा आलिया भट्ट और ऋषि कपूर जैसी दिखती हैं और उन्होंने खुलासा किया कि वह अक्सर अपनी भतीजी के साथ फेसटाइम भी करती हैं।

विज्ञापन

रिद्धिमा ने बांधे राहा का तारीफों के पुल
रिद्धिमा ने कहा,  "वह खाना खा लेती है। वह बहुत प्यारी है। हम फेसटाइम भी करते हैं क्योंकि मैं दिल्ली में हूं और वह मुंबई में है। इसलिए वह हर समय फेसटाइम पर रहती है। वह मेरे पेट डॉग से भी प्यार करती है। मेरे पास सबसे प्यारा पेट डॉग शिह त्जू है। उसका नाम किलियन है। तो राहा किलियन नहीं बोल सकती इसलिए वह किली बू, किली-एम, बू किली-एम कहती है। उसके मुंह से यह सुनकर काफी प्यारा लगता है। मेरा दिल पिघल जाता है और मैं कहती हूं, अरे मेरी बच्ची। वह बहुत प्यारी है।"

राहा को कहा-अच्छी बच्ची
रिद्धिमा ने कहा कि राहा में रणबीर और आलिया दोनों की अच्छी क्वालिटी ली है और वह थोड़ी-थोड़ी सभी की तरह दिखती हैं। उन्होंने कहा, "यह बहुत अजीब है क्योंकि समारा (रिद्धिमा की बेटी) मेरे भाई रणबीर की तरह दिखती है। वह मेरे भाई, मेरे पति, मेरे पिता और मेरी मां की मिक्सअप हैं। राहा आलिया और मेरे पिता की तरह दिखती है। वह बहुत प्यारी है और एक अच्छी बच्ची है।"
विज्ञापन

रिद्धिमा को 'बू' बुलाती हैं राहा
रिद्धिमा ने बताया कि राहा उन्हें आंटी या बुआ की जगह “बू” बुलाती हैं, जबकि समारा कपूर साहनी रणबीर को मामा की जगह “आरके” बुलाती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी रणबीर को “मामा” या “अंकल” कहे, लेकिन रणबीर और समारा दोनों ही “आरके” नाम को पसंद करते हैं।
 

Neha Dhupia: सात घंटे लेट हुई नेहा धूपिया की फ्लाइट, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ इन मुश्किलों से जूझीं अभिनेत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें