फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avneet Kaur: टेलर स्विफ्ट के संगीत कार्यक्रम में शामिल हुईं अवनीत कौर, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Thu, 25 Jul 2024 11:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अवनीत कौर इन दिनों जर्मनी में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में अभिनेत्री को टेलर स्विफ्ट के संगीत कार्यक्रम में शिरकत करते हुए देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@avneetkaur_13
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवनीत कौर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की उभरती हुई अदाकारा हैं। टीवी की दुनिया में लोकप्रियता हासिल करने के बाद वह अब तक कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनय के अलावा अवनीत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। लाखों की संख्या में लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। 
विज्ञापन

Wamiqa Gabbi: एयरपोर्ट-लुक का दबाव नहीं लेती वामिका गब्बी, कहा- ‘मैं अपने लिए तैयार होती हूं’

जर्मनी में अवनीत कौर
इस बीच अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। ये तस्वीरें टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट की हैं। इन फोटोज में अभिनेत्री गुलाबी टॉप और डेनिम पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि अवनीत इन दिनों फिल्मों दुनिया से दूर जर्मनी में छुट्टियों का मजा ले रही हैं।
विज्ञापन

Gulshan Devaiah: अनुराग कश्यप को मिला गुलशन देवैया का साथ, फिल्मों की बढ़ती लागत पर अभिनेता की दो टूक

अभिनेत्री ने कही यह बात
अभिनेत्री की हालिया तस्वीर में उन्हें टेलर स्विफ्ट के एरास टूर कॉन्सर्ट में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में अवनीत बड़ी स्क्रीन के पास खड़ी हैं और मंच से स्विफ्ट की कुछ झलकियां भी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "पुरानी यादें ताजा हो रही हैं। टेलर स्विफ्ट एरास टूर 2024! 'यू बिलॉन्ग विद मी' गाते हुए मेरी आवाज लगभग चली गई थी।"
Bollywood: हिट फिल्में देकर भी बॉलीवुड में नहीं चमका इन सितारों का करियर, सफलता की तलाश में विदेश में जा बसे



संगीत कार्यक्रम में दिखा अवनीत का स्टाइलिश अंदाज
इस कॉन्सर्ट में अवनीत ने बोट-नेक पिंक टॉप पहना था, जिसे उन्होंने डेनिम और स्टाइलिश हैंड बैग के साथ पेयर किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था। अभिनेत्री की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की टिप्पणियां कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
Netflix: त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर की स्ट्रीमिंग पर रोक नहीं, याचिकाकर्ता के दावों को दिल्ली HC ने किया खारिज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें