फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: राधिका आप्टे के बाद फ्लाइट के इंतजार में एयरपोर्ट पर फंसी रहीं ऋचा, पोस्ट साझा कर किया खुलासा

Wed, 17 Jan 2024 11:41 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लंबा चौडा नोट लिख खुलासा किया कि वे भी उड़ानों में देरी का शिकार हुईं।
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइंस इन दिनों अपनी उड़ानों में देरी और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर आलोचना का शिकार हो रही है। हाल ही में इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ीं कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। बीते दिनों राधिका आप्टे फ्लाइट में देरी की शिकार हुईं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। वहीं, अब ऋचा चड्ढा ने खुलासा किया है कि वे भी उड़ानों में देरी का शिकार हुई हैं।
विज्ञापन


उड़ानों में देरी का शिकार हुईं ऋचा
ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लंबा चौडा नोट लिख खुलासा किया कि वे भी उड़ानों में देरी का शिकार हुईं। ऋचा ने नोट में लिखा कि वे पिछले तीन दिनों में तीन उड़ानों में सवार हुई हैं। इनमें से दो इंडिगो की थीं, जबकि तीसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान थी। उन्होंने आगे कहा, 'मेरी घरेलू उड़ानों में देरी हुई, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ान समय पर थी।'

यह भी पढ़ें: सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का बनने जा रहा सीक्वल, निर्माता ने किया एलान
विज्ञापन

 

पायलट के साथ मारपीट पर कही यह बात
अभिनेत्री ने उड़ानों में देरी को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि ऐसी संभावना है कि नई दिल्ली में कोहरा और मुंबई में हाल ही में एयर शो ने इंडिगो की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इसके बाद ऋचा ने हालिया घटना के बारे में लिखा, जिसमें एक यात्री ने इंडिगो पायलट के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा, 'मैं हैरान हूं कि एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई। ये सब लोगों के बीच गुस्सा बहुत ज्यादा बढ़ने के कारण हुआ है। हालांकि, मैं इस तरह की हिंसा के खिलाफ हूं।'
विज्ञापन


इंडिगो विवाद ने सिखाया सबक
ऋचा ने कहा कि इंडिगो विवाद ने उन्हें एक अहम सबक सिखाया है। उन्होंने लिखा,'एयरलाइंस में हो रही देरी से आम नागरिक इससे पीड़ित हो रहे हैं। जब तक हम इसे नहीं पहचानेंगे, तो हम ऐसे ही भुगतान करके नुकसान में रहेंगे। अगर हम अब नहीं जागे, तो हम इसके खुद जिम्मेदार हैं।'

यह भी पढ़ें: क्या पति भरत तख्तानी से बिगड़ चुके हैं ईशा देओल के रिश्ते? सोशल मीडिया पर शुरू हुई सुगबुगाहट!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें