फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय के ट्रोल्स पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, नेटिजन्स को लिया आड़े हाथ

Sat, 04 Nov 2023 08:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐश्वर्या राय को हाल ही में उनके पेरिस फैशन वीक लुक के लिए ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब ऋचा चड्ढा अभिनेत्री के समर्थन में आ गई हैं। 
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा-ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋचा चड्ढा हाल ही में फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आईं। अभिनेत्री को अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की एक्टिविटीज को लेकर भी सुर्खियां बटोरते देखा जाता है। ऋचा इंडस्ट्री और देश के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वहीं, अब ऋचा ने ऐश्वर्या राय बच्चन के ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करने के मामले पर बात की है। अभिनेत्री ने इस विषय पर अपने विचार साझा किए और इस तरह की आलोचना से निपटने में ऐश्वर्या की शालीनता की प्रशंसा की। 

ऐश्वर्या राय की मुरीद हुईं ऋचा चड्ढा

दरअसल, एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा से ऐश्वर्या राय बच्चन के पेरिस फैशन वीक लुक की ट्रोलिंग पर सवाल किया गया। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'जलते हैं लोग उनसे।' उन्होंने प्रसिद्ध अभिनेत्री के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा, 'सबसे खूबसूरत महिला हैं वो हिंदुस्तान के इतिहास की आजतक की।' ऋचा ने अपने इस विश्वास पर जोर दिया कि ऐश्वर्या अनुशासन और शालीनता का प्रतीक हैं। 

विज्ञापन


Alia Bhatt: क्या अब 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शनाया का किरदार निभाएंगी आलिया? अभिनेत्री ने दिया दिलचस्प जवाब

मिर्जापुर पर कह दी बड़ी बात 

ऋचा चड्ढा ने सलाह दी कि खुद को ट्रोल्स से परेशान न होने दें, क्योंकि वे अक्सर निष्क्रिय व्यक्ति होते हैं। उसी इंटरव्यू के दौरान, ऋचा चड्ढा ने खुलासा किया कि वह अपने पति अली फजल की लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' को इसकी तीव्र हिंसा के कारण देखने से परहेज करती हैं। उन्होंने साझा किया कि वह केवल अली वाले दृश्य ही देखती हैं। 

Elvish Yadav: मेनका गांधी पर मानहानि का मुकदमा करेंगे एल्विश यादव, सांपों की तस्करी-रेव पार्टी पर फिर दी सफाई

ऋचा चड्ढा का वर्कफ्रंट 

काम के मोर्चे पर, ऋचा ने हाल ही में कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' में भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका दोहराई। वह अनुभव सिन्हा की 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' और संजय लीला भंसाली की पीरियड वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में दिखाई देने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें