फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: रिया चक्रवर्ती ने भाई शौविक को दी जन्मदिन की बधाई, सुशांत सिंह राजपूत केस में जा चुके हैं जेल

Sun, 29 Aug 2021 03:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • रिया चक्रवर्ती ने भाई शौविक को दी जन्मदिन की बधाई
  • रिया ने भाई को बताया योद्धा
  • सुशांत के निधन के बाद ड्रग्स मामले को लेकर चर्चा में आए थे शौविक
विज्ञापन
रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती तमाम विवादों के बाद अब अपना सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रही हैं। आज वो अपने भाई शौविक चक्रवर्ती का जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो और एक तस्वीर साझा कर अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी। आज शौविक 25 साल के हो गए।इस पोस्ट में रिया और शौविक की जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही है।

विज्ञापन


रिया चक्रवर्ती ने दी भाई को जन्मदिन की बधाई

इस वीडियो और तस्वीर को साझा करते हुए रिया ने लिखा,'जन्मदिन की बधाई मेरे योद्धा, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं'। तस्वीर में भी शौविक अपनी बहन रिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शौविक फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं लेकिन अपनी बहन और दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले को लेकर शौविक काफी चर्चा में आ गए थे। 


शौविक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन के बाद से इस केस को लेकर जांच की गईं जिसमें ड्रग्स का एंगल सामने आया था। इसके बाद ऐसी खबरें सामने आई कि रिया के भाई शौविक सुशांत को ड्रग्स मुहैया करवाते थे और वो कई ड्रग्स डीलर के संपर्क में थें। इस मामले को लेकर शौविक को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।  साथ ही रिया को भी जेल में रहना पड़ा था। हालांकि अब दोनों भाई-बहन बाहर हैं और सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' हाल ही में रिलीज हुई है। कोरोना और कमजोर कहानी के चलते फिल्म को अभी तक ज्यादा लोग नहीं मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को सुशांत केस के बाद से फिल्म में रिया के होने पर आपत्ति है। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में रिया महज कुछ सेकेंड के लिए ही नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें