गुरमीत ने कहा कि, "जब मैं फिल्मों में आया तो वह एक अच्छे डायरेक्टर और काफी बड़े डायरेक्टर थे। उन्होंने मुझे घर पर बुलाया और नरेशन दिया। लेकिन, मुझे वह नई फिल्म समझ नहीं आई। आज के समय में ऐसा होता है कि अगर आपको फिल्म नहीं समझ आई तो आप मना कर सकते हैं और ना बोल सकते हैं। हालांकि, जब मैंने ऐसा किया तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा।"
गुरमीत ने आगे बताया कि, "यह सब सुन मुझे झटका लगा कि ये क्या! ये तो होता है ना कि एक्टर कोई स्क्रिप्ट पढ़ता है और आपको लगता है कि यार, आप करोगे या नहीं करोगे। लेकिन मुझे ये बोला गया और उन्होनें मुझे खड़े होकर बोला कि कभी काम करने नहीं दूंगा। 'तुमने मेरी फिल्म को मना कैसे किया, तुझे क्या लगता है, मेरी फिल्म गंदी है...?' "
अभिनेता गुरमीत चौधरी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन शो 'रामायण' से की थी। इसके बाद वह 'गीत- हुई सबसे पराई' और 'पुनर्विवाह- जिंदगी मिलेगी दोबारा' जैसे शो में भी नजर आए। उन्होंने 'झलक दिखला जा 5' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5' जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा वह फिल्म 'खामोशियां' और 'वजह तुम हो' में भी काम कर चुके हैं।