रेखा भारद्वाज ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
रेखा ने शुभंकर मिश्रा से बातचीत में कहा कि जब वह गायकी में नई थीं तब जगजीत सिंह ने उनकी आवाज सुनी और कहा कि उनकी आवाज में चमक नहीं है। यह सुनकर रेखा को बहुत बुरा लगा। उन्होंने किस्सा साझा करते हुए कहा, "मैं जगजीत जी का बहुत सम्मान करती हूं। अगर उन्होंने ऐसा कहा तो उसमें कुछ सच्चाई जरूर होगी, लेकिन उस वक्त मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर पाई। मुझे शर्मिंदगी हुई। मैंने खुद पर शक करना शुरू कर दिया।"
Ananya Pandey: इस खास शख्स ने की अनन्या की तारीफ, शेयर किया 'केसरी 2’ का ट्रेलर, जानिए कौन है वो?
जगजीत सिंह की बात सुनकर खूब रोईं रेखा
रेखा ने आगे कहा, "घर लौटते वक्त मेरे आंखों से आंसू नहीं रुके। उस मुश्किल वक्त में उनके साथ कार में मशहूर शायर सुर्दशन फाकिर भी थे। रेखा ने आगे कहा, "मैं रोती रही और उन्होंने मुझे चुप नहीं कराया। वह खामोश रहे। यह बहुत खूबसूरत था। लोग अक्सर दूसरों को चुप कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्होंने मुझे रोने दिया।" इसके बाद रेखा ने ठान लिया कि वह मेहनत करेंगी और अपनी आवाज में वह चमक लाएंगी।
वर्षों बाद एल्बम में साथ गाने का मिला मौका
इस मेहनत का नतीजा खूबसूरत रहा। साल 2002 में रेखा ने जगजीत सिंह के साथ एल्बम 'इश्का इश्क' में काम किया। इस बार जगजीत सिंह उनकी गायकी से बहुत प्रभावित हुए। रेखा को यह मौका अपने पति विशाल भारद्वाज की वजह से मिला। विशाल भारद्वाज और रेखा की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी मुलाकात 1984 में हुई और 1991 में दोनों ने शादी कर ली। आज भी वे साथ हैं और लाइव कॉन्सर्ट में एक साथ गाते हैं। फैंस उनकी केमिस्ट्री और गायकी को खूब पसंद करते हैं।