केसरी 2' का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
इस सवाल पर भड़के अक्षय कुमार
इवेंट में जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि फिल्म के टीजर में वो अंग्रेजों को गाली देते नजर आए थे, इसकी क्या जरूरत थी? इसके जवाब में अक्षय ने कहा - कितना अजीब है कि आपने मेरा गाली देना देख रहे हैं पर जो उस अंग्रेज ने हमें 'गुलाम' कहा, वो आपको नहीं दिखा? इससे बड़ी गाली हमारे लिए और क्या हो सकती है? मेरे हिसाब से तो उस वक्त अगर शंकरन नायर साहब उस अंग्रेज को गोली भी मार देते तो कम था।'
केसरी 2' का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
हमने इस फिल्म को बेहद गुस्से में बनाया
जब अक्षय से पूछा गया कि वो इस फिल्म से खुद को कितना जुड़ा हुआ पाते हैं? तो एक्टर ने जवाब दिया- 'मेरे पिता जलियांवाला बाग के पास ही पैदा हुए थे। मेरे दादाजी ने तो वो सब होते हुए देखा भी था। हमने इस फिल्म को बेहद गुस्से में बनाया है, क्योंकि जैसे जैसे पता चलता गया कि हमारे साथ अंग्रेजों ने क्या-क्या किया तो सब अपने आप होता गया। मैं तो चाहता हूं मैं 'केसरी 3' भी बनाऊं और 'केसरी 4' भी बनाऊं और वो सब दिखाऊं जो हमारी किताबों में नहीं लिखा गया है।
Kesari 2 Trailer: जलियांवाला बाग कांड का भायवह मंजर देख कांपी रूह, आर माधवन से लोहा लेते दिखे अक्षय कुमार
केसरी 2' का ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
किरदार के लिए अनन्या से सीखी पंजाबी
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अनन्या पांडे ने भी फिल्म में अपना किरदार निभाने के लिए की गई तैयारियों के बारे में बात की। इस दौरान अनन्या बोलीं- 'फिल्म के लिए मैंने काफी तैयारी की। पंजाबी सीखी। एक यंग लॉयर की तरह बर्ताव करना सीखा। मेरे लिए तो यह काफी नया एक्सपीरियंस था'