गोविंदा और रवीना टंडन ने दूल्हे राजा, बड़े मियां छोटे मियां, आंटी नंबर 1 और अनाड़ी नंबर 1 समेत कई फिल्मों में साथ किया किया है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई। हाल ही में रवीना टंडन गोविंदा की तारीफ करती नजर आईं। रवीना ने गोविंदा को अपनी कॉमिक टाइमिंग में सुधार करने का श्रेय भी दिया है। साथ ही उन्होंने गोविंदा को अपना सबसे करीबी दोस्त बताया।
माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी भी लिस्ट में
रवीना ने गोविंदा सहित सिनेजगत के अपने दोस्तों पर बात करते हुए कहा, 'माधुरी दीक्षित से लेकर, शिल्पा शेट्टी तक...इंडस्ट्री में मेरे कई अच्छे दोस्त हैं। इस लिस्ट में श्रीदेवी भी रहीं। लेकिन, अगर मुझे सिर्फ एक ही दोस्त का जिक्र करना हो तो वह सिर्फ गोविंदा हैं, जिन्हें प्यार से सब चीची भी बुलाते हैं।'
Jaane Jaan: 'हर कहानी के दो पहलू होते हैं, लेकिन इस कहानी के तीन पहलू हैं', जाने जां का नया पोस्टर हुआ जारी
साझा किया शूटिंग का अनुभव
रवीना टंडन ने आगे बताया कि 'हम दोनों को ही म्यूजिक और डांस से बेहद प्यार है। इतना ही नहीं, गोविंदा की वजह से मेरी कॉमिक टाइमिंग में काफी ज्यादा सुधार आया है।' इस दौरान रवीना ने गोविंदा के साथ 'किसी डिस्को में जाएं' और 'अंखियों से गोली मारे' गाने की शूटिंग का अनुभव भी साझा किया।
Shekhar Kapur: लंदन पहुंचे शेखर कपूर से इमिग्रेशन अफसर ने कही ऐसी बात, सुनकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना
एक दिन में पूरा कर लिया था गाना
रवीना टंडन ने बताया कि उन्होंने और गोविंदा ने सिर्फ डेढ़ दिन में किसी डिस्को में जाएं की शूटिंग पूरी कर ली थी। वहीं अखियों से गोली मारे गाने की शूटिेंग उन्होंने एक ही दिन में कर ली थी। रवीना ने कहा कि इस गाने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे शूटिंग शुरू हुई और शाम को छह बजे करीब पूरी कर ली थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'हम अंतरा और मुखड़ा एक साथ शूट करते थे। हमारी केमिस्ट्री जादुई थी। एनर्जी कमाल थी।'
Helen: हेलन ने आशा भोसले को बताया बॉलीवुड का 'अनमोल नवरत्न', गायिका की तारीफ में कही यह बड़ी बात