फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helen: हेलन ने आशा भोसले को बताया बॉलीवुड का 'अनमोल नवरत्न', गायिका की तारीफ में कही यह बड़ी बात

Sun, 10 Sep 2023 03:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, अभिनेत्री हेलन ने आशा भोसले के साथ अपने रिश्ते और इंडस्ट्री में उनकी यादगार यात्रा को याद किया। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
आशा भोसले और हेलन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने कई प्रतिभाशाली गायक पैदा किए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल की है। आशा भोंसले उन्हीं में एक ऐसी मशहूर गायिका हैं। अपने सात दशक से अधिक लंबे करियर के बावजूद, वह अपनी सुरीली आवाज से संगीत इंडस्ट्री में एक प्रमुख हस्ती बनी हुई हैं। हाल ही में, अभिनेत्री हेलन ने आशा भोसले के साथ अपने रिश्ते और इंडस्ट्री में उनकी यादगार यात्रा को याद किया। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

 

हेलन ने आशा को बताया बॉलीवुड का 'अनमोल नवरत्न'

विज्ञापन

हेलन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आशा भोसले को बॉलीवुड का 'अनमोल नवरत्न' कहा है। अभिनेत्री ने कहा, “हमने वर्षों से मधुर मित्रता साझा की है। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अनमोल नवरत्न हैं। उनके योगदान और सदाबहार आवाज को हमेशा याद किया जाएगा।' आशा जी इतनी बहुमुखी हैं कि वह मेरे गानों के लिए अपनी आवाज को नियंत्रित कर को एक मास्टर पीस तैयार करती थीं।

Jaane Jaan: 'हर कहानी के 2 पहलू होते हैं, लेकिन इस कहानी के 3 पहलू हैं', जाने जां का नया पोस्टर हुआ जारी

 

गायिका की तारीफ में अभिनेत्री ने कही यह बात
हेलेन जी ने आगे कहा, "मैं उस तारीफ को कभी नहीं भूल सकती, जो उन्होंने मेरी की थी। आशा जी ने मुझसे कहा कि हेलेन जी अगर मैं पुरुष होती तो मैं आपसे शादी करती। मुझे याद है कि मैं रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गई थी और आशा जी को 'पिया तू अब तो आजा' की रिकॉर्डिंग करते हुए सुन रही थी। मुझे यह इतना अच्छा लगा कि मैंने उन्हें चॉकलेट का सबसे बड़ा डिब्बा लाकर दिया। 'ये मेरा दिल' में आशा ने जो अपनी आवाज दी थी। वह आज तक मेरे दिल और दिमाग पर छाया हुआ है।  

Jaane Jaan: 'हर कहानी के 2 पहलू होते हैं, लेकिन इस कहानी के 3 पहलू हैं', जाने जां का नया पोस्टर हुआ जारी

 

आशा ने उम्र को दी है मात

विज्ञापन

पिछले दिनों आशा ने भी एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह इतनी उम्र में भी इतना काम कैसे कर लेती हैं। उन्होंने खुलासा किया, 'मुझे लगता है कि जो व्यक्ति अपनी उम्र को ध्यान में रखता है वह बूढ़ा हो जाता है। मुझे अब भी नहीं लगता कि मैं 40 साल से एक दिन भी बड़ी हूं।’

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें