रवीना टंडन उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं, जो 49 साल की होने के बाद भी उम्र को मात देती नजर आती हैं। आज रवीना टंडन अपना जन्मदिन 49वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने वाली रवीना टंडन ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने अपनी बेटी राशा थडानी के साथ अपने जन्मदिन की योजनाओं के बारे में खुलासा किया।
परिवार संग जन्मदिन मनाती हैं रवीना
मीडिया से बातचीत में रवीना टंडन ने बताया कि वह अपना जन्मदिन हमेशा अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ मनाती हैं। जन्मदिन मनाने के लिए पहले से कोई योजना नहीं बनाई जाती है। हालांकि, उनके बच्चे हमेशा घड़ी में 12 बजने पर सरप्राइज देकर योजना बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Mujib Review: बेनेगल ने पर्दे पर दिखाई बांग्लादेश की अद्भुत जन्मकथा, अरिफिन शुवू का चकित कर देने वाला अभिनय
बेटी संग जंगल में सेलिब्रेट करेंगी बर्थडे
रवीना टंडन के मुताबिक, इस बार उनकी बेटी राशा ने उनसे पूछा कि वह अपने जन्मदिन पर क्या करना चाहती हैं। रवीना ने जवाब देते हुए कहा कि चलो जंगल भाग जाते हैं। इस बार रवीना टंडन अपना जन्मदिन राशा के साथ जंगल में मनाएंगी। राशा के जन्मदिन को लेकर रवीना टंडन ने कहा कि वह हमेशा अपनी बेटी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाती हैं, लेकिन इस बार वह राशा के जन्मदिन को खास योजना बनाकर सेलिब्रेट करेंगी।
'घुड़चढ़ी' में आएंगी नजर
रवीना टंडन ने दिलवाले, मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, जिद्दी जैसी हिट फिल्में दी हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म घुड़चढ़ी में दिखाई देंगी। फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। वहीं, उनकी बेटी राशा अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। यह फिल्म 9 फरवरी 2024 के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म के शीर्षक की अभी घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav: एल्विश यादव से एक करोड़ की रंगदारी की मांग, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस