रश्मिका मंदाना बीते वर्ष दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में नजर आईं। इस फिल्म में अभिनेत्री रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजलि के रोल में दिखीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के तमाम पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। रणबीर, रश्मिका के अभिनय और संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन की खूब तारीफ हुई, लेकिन साथ ही फिल्म विवादों के घेरे में भी खूब रही। 'एनिमल' को किसी ने महिला विरोधी बताया तो किसी ने हिंसात्मक दृश्यों का हवाला देकर निर्देशक को घेरा। अब इस पूरे मामले पर रश्मिका मंदाना ने प्रतिक्रिया दी है।
'एनिमल पार्क' का किया जिक्र
रश्मिका मंदाना ने संदीप रेड्डी वंगा को लेकर कहा कि उनका काम बाकी सबसे बिल्कुल अलग है। इस दौरान अभिनेत्री ने 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर भी चर्चा की और जिक्र किया कि ये और भी धमाकेदार होगी। एक बातचीत के दौरान रश्मिका ने कहा, 'संदीप फिल्म बनाने को एंजॉय करते हैं और सीक्वल 'एनिमल पार्क' के जरिए इस स्तर को और ऊंचा लेकर जाएंगे'।
Swades: शाहरुख खान की स्वदेश का यह गाना होटल के कमरे में हुआ था रिकॉर्ड, गायिका मधुश्री ने किया दिसचस्प खुलासा
सीक्वल पर जताया उत्साह
संदीप वंगा के लिए रश्मिका ने कहा, 'वह इंसान बिल्कुल अलग तरह से काम करता है। मुझे नहीं बता कि वे कैसे सोचते हैं, क्या खाते हैं और क्या करते हैं, लेकिन 'एनिमल' के साथ आपने देखा, ओह दर्शक क्या पसंद करते हैं वो ये है। यही है वह, जो हम दर्शकों को दिखाना पसंद करते हैं, यही वह कहानी ,है जिसे हम बनाए रखना चाहते हैं'। रश्मिका ने आगे कहा, 'अब हमारे पास पूरी यूनिवर्स है। फिल्म 'एनिमल पार्क' में हम जो चाहें खेल सकते हैं, इसलिए ये बहुत उत्साहित करने वाली बात है'।
Mary Millben: गायिका मैरी मिलबेन ने की 2024 के लोकसभा चुनाव की भविष्यवाणी, पीएम मोदी को बताया सर्वश्रेष्ठ नेता
'एनिमल' पर इस वजह से उठी थीं उंगलियां
रश्मिका ने आगे कहा, 'एक चीज जो उन्होंने (संदीप रेड्डी वंगा) मुझसे कही और उन्हें पसंद है, 'मैं 'एनिमल पार्क' में ब्लास्ट करने जा रहा हूं। उन्हें फिल्में बनाने में बहुत मजा आता है'। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर रणविजय के किरदार में नजर आए। वहीं, उनकी पत्नी की भूमिका में दिखीं गीतांजलि को लेकर कुछ दर्शकों ने माना कि उसके साथ फिल्म में दुर्व्यवहार दिखाया गया।
Killer Soup: कोंकणा सेन शर्मा ने मनोज बाजपेयी के साथ मिलकर ऐसे बनाई 'किलर सूप', इंटीमेट सीन्स पर तोड़ी चुप्पी