फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Killer Soup: कोंकणा सेन शर्मा ने मनोज बाजपेयी के साथ मिलकर ऐसे बनाई 'किलर सूप', इंटीमेट सीन्स पर तोड़ी चुप्पी

Fri, 19 Jan 2024 09:57 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने 'किलर सूप' में मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही यह भी खुलासा किया कि उन्हें ओटीटी पर इंटीमेट सीन करने में कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'किलर सूप' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी के साथ काम किया है। फिल्म में अभिनेत्री की अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा। अभिषेक चौबे के जरिए निर्देशित क्राइम थ्रिलर 'किलर सूप' में मनोज के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कोंकणा ने ओटीटी पर उपलब्ध होने वाली सामग्रियों और विषय के बारे में भी बात की। साथ ही उन्होंने ओटीटी पर सेंसरशिप के बारे में भी बात की।

विज्ञापन


मनोज के साथ ऐसा रहा काम करने का अनुभव
मनोज के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए कोंकणा ने कहा, 'यह शानदार था। मैं कई सालों से मनोज बाजपेयी के साथ काम करना चाहता थी और जब मुझे मौका मिला तो मैं रोमांचित हो गई, लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई तो मैं थोड़ा घबरा गई थी, क्योंकि वे एक महान अभिनेता हैं, जिनका करियर काफी मशहूर रहा है। मैंने सोचा था कि वह बहुत उग्र किस्म के व्यक्ति होंगे, मेरे लिए यह बहुत डराने वाला होगा, लेकिन वे ऐसा कुछ नहीं थे। उनके व्यक्तित्व में एक खास गर्मजोशी है, जो मुझे बहुत पसंद है। वे सेट पर हमारे लिए खाना बनाते थे। कभी-कभी हम सभी एक साथ इकट्ठा होते थे और शॉट्स का इंतजार करते हुए गेम खेलते थे, इसलिए शूटिंग के दौरान हमें एक अद्भुत बॉन्डिंग का अनुभव हुआ।
Sunny Leone: 'अंतर पता होना जरूरी...,' रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पर सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन


इंटीमेट सीन करने में कोई आपत्ति नहीं
फिल्मों में इंटीमेट सीन करने के बारे में कोंकणा ने बात करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे दृश्य फिल्माने में समस्या नहीं है, लेकिन इस दृश्य का उद्देश्य सिर्फ उत्तेजना पैदा करना या सीन को सनसनीखेज बनाना नहीं होना चाहिए। अभिषेक और मनोज ने मुझे बहुत सहज बनाया। सेट पर माहौल बहुत सहज और निजी था। मैं क्या पहनूंगी और वे इसे कैसे शूट करेंगे, इस बारे में सब कुछ पहले से ही चर्चा की गई थी, इसलिए मुझे पता था कि क्या होने वाला है। मुझे ऐसा कुछ करने में असहजता महसूस नहीं हुई।
विज्ञापन

Shahid Kapoor: जिम में सुनी कहानी, रोबोट से हुआ प्यार, शाहिद कपूर की मानें तो फिल्मों की लगी लंबी कतार

ओटीटी सेंसरशिप पर क्या बोलीं कोंकणा
मैं सेंसरशिप में बिल्कुल विश्वास नहीं करती, बेशक शो को यू/ए या पीजी-13 रेटिंग दी जानी चाहिए, ताकि माता-पिता को पता चल सके कि बच्चे क्या देख सकते हैं और क्या नहीं, लेकिन जब वयस्कों की बात आती है तो कोई सेंसरशिप नहीं होनी चाहिए। यदि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग मतदान कर सकते हैं और अपने नेता और जीवन साथी चुन सकते हैं तो वे अपनी सामग्री क्यों नहीं चुन सकते? एक स्पष्ट चेतावनी होनी चाहिए कि यह बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है या यह हिंसक या यौन है, लेकिन यही बात है। उसके बाद मेरा मानना है कि वयस्क अपने निर्णय स्वयं ले सकते हैं।
Swades: शाहरुख खान की स्वदेश का यह गाना होटल के कमरे में हुआ था रिकॉर्ड, गायिका मधुश्री ने किया दिसचस्प खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें