फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: ‘परिवार के साथ होते तो नहीं मरते सुशांत', डिप्रेशन में अपनों के साथ को लेकर भावुक हुए हनी

Thu, 05 Jan 2023 02:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक आए दिन सेलेब्स के सुसाइड की खबरें आती रहती हैं। चाहे सेलेब्रिटी हों या आम आदमी, मेंटल हेल्थ की प्रॉब्लम दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर रैपर हनी सिंह ने अपनी बातें शेयर की हैं।
विज्ञापन
हनी सिंह और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जहां बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी तो अब वहीं मशहूर रैपर हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बात शेयर की है। हनी बताते हैं कि वह खुद एक समय काफी मुश्किल दौर से गुजरे थे। लेकिन वह खुद को इस बात के लिए खुशनसीब मानते हैं कि वह उस वक्त अपने परिवार के साथ रहे थे। तो वहीं हनी सिंह का अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अलग ही नजरिया है। उन्होंने हाल ही में चर्चित सेलेब्स की सुसाइड मामलों के बारे में खुल कर बात की।

विज्ञापन

हनी सिंह - फोटो : Social media
हनी सिंह ने बातचीत के दौरान बढ़ते सुसाइड के मामलों को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा, 'आत्महत्या करना बेहद गलत कदम है। कभी आपने इस बात पर गौर किया है। अभी तक जितने लोगों ने सुसाइड किया है वे सभी अक्सर अपने परिवार से दूर रहे है, और तभी उन्होंने सुसाइड करने का इतना बड़ा कदम उठाया है।

बात को जारी रखते हुए हनी कहते हैं, जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी, तब वह अपने परिवार से दूर थे। और इसलिए उन्होंने आत्महत्या की। अगर वह अपने परिवार के पास होता तो वह आत्महत्या नहीं करता। वहीं  हनी कहते हैं 'मैं कठिन दिनों के समय अपने परिवार के साथ था। तभी मैं आज आपके सामने खड़ा हूं'। वहीं हनी सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 9 साल बाद अपना एक नया एल्बम ला रहे हैं । इस एल्बम का टाइटल हनी 3.0 है।
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media
बता दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की संग्दिध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सीबीआई सुशांत की मौत की जांच कर रही है। हालांकि, एजेंसी ने अभी तक इस मामले में कोई क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं की है।

यह भी पढ़ें:  दीपिका का जन्मदिन YRF ने ऐसे बनाया खास, फिल्म 'पठान' से सामने आया अभिनेत्री का नया पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें