फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RAB: बांग्लादेशी अभिनेत्री पोरी मोनी पुलिस हिरासत में, गैरकानूनी तरीके से घर में रखी थीं शराब की इतनी बोतलें

Wed, 04 Aug 2021 07:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पोरी मोनी के घर आरएबी ने मारा छापा
  • 30 विदेशी शराब की बोतलें के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया
  • पोरी ने फेसबुक लाइव में मांगी थी मदद
विज्ञापन
पोरी मोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेशी अभिनेत्री पोरी मोनी एक बार फिर चर्चा में हैं। बता दें कि रैपिड एक्शन बटालियन(आरएबी) ने बुधवार को ढाका के बनानी में धालीवुड अभिनेत्री पोरी मोनी के घर छापा मारा। आरएबी ने उनके घर से 30 विदेशी शराब की बोतलें बरामद कीं। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री को भी हिरासत में ले लिया। कानून और मीडिया विंग के सहायक निदेशक इमरान खान ने कहा कि आरएबी ने अभिनेत्री के घर पर उनके खिलाफ लगे आरोपों के तहत छापा मारा है। छापेमारी शाम करीब 4 बजे शुरू हुई और तब तक कई लोग लेक व्यू नाम के बनानी आवास के सामने जमा हो गए। वहीं बनानी सोसाइटी ने लोगों से कोरोना के खतरे को देखते हुए आग्रह किया कि वो भीड़ ना लगाएं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ पोरी ने 4 अगस्त की दोपहर को लाइव ऑन किया और कहा कि, 'सादे कपड़ो में कुछ लोग मेरे घर के अंदर आने की कोशिश कर रहे हैं। जब मैंने उनसे पूछा वो कौन हैं तो उन्होंने कहा कि वो पुलिस है। बाद में उन्होंने गेट तोड़ दिया और मेरे घर में घुसने की कोशिश की। मैंने बनानी पुलिस स्टेशन में फोन किया लेकिन कोई मेरे घर नहीं आया मुझे अपनी जान का डर लग रहा है'।

बता दें कि आरएबी ने दावा किया था कि उन्होंने घर की तलाशी शुरू कर दी और साथ ही ये इशारा भी दिया था कि छापे के बाद पोरी को हिरासत में लिया जा सकता है। बता दें कि पोरी उस वक्त से चर्चा में आ गईं थीं जब उन्होंने ढाका के बिजनेसमैन पर उनके साथ दुष्कर्म करने और उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें