फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर शौरी: ओटीटी प्लेटफॉर्म को बताया गॉडसेंड, कहा- फिल्मों में नहीं मिल रहा काम

Tue, 17 Aug 2021 05:45 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को अच्छा अवसर देने वाला बताया है। उनका कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के आगमन के साथ ही अच्छे अवसर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
रणवीर शौरी - फोटो : instagram/ranvirshorey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को अच्छा अवसर देने वाला बताया है। उनका कहना है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के आगमन के साथ ही अच्छे अवसर मिल रहे हैं। रणवीर शौरी हाल ही में सनफ्लावर वेब शो में दिखे हैं। इस वेब सीरीज में उन्होंने इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। फिल्म इंडस्ट्री में रणवीर शौरी को लीग से हटकर करेक्टर निभाने के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन


उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए रणवीर शौरी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म कलाकार, लेखक, तकनीशियन और दर्शकों के लिए अच्छा है। यहां आपको किसी बड़ी फिल्म, बड़ी शख्सियत, फिल्म व्यवसाय की राजनीति से बाहर होने का कोई डर नहीं है। शौरी ओटीटी प्लेटफॉर्म को ज्यादा लोकतांत्रिक मानते हैं, क्योंकि यहां हर फिल्म को समान स्थान मिलता है, चाहो वो किसी भी पैमाने पर बनी हो।

उनका कहना है कि सीमित संख्या में थिएटर और सीमित संख्या में शो होने के कारण वास्तव में खेल काफी गंदा हो जाता है। लेकिन, ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ ऐसा नहीं है। उनका मानना है कि दर्शकों के लिए फिल्में  बड़ी या छोटी जैसी भी हों, देखने के लिए हैं, जहां भी और जब भी देखें। आपको बता दें कि कल यानी कि 18 अगस्त को रणवीर शौरी का जन्मदिन है और वो 49 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें