फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म के बाद उठेगी रानी मुखर्जी की डोली

Mon, 22 Jul 2013 04:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी मुखर्जी शादी करने जा रही हैं। वैसे यह अफवाहें तो कई बार सुर्खियां बनीं लेकिन इस बार मामला वाकई गंभीर दिख रहा है। शादी के पहले रानी मुखर्जी की अंतिम फिल्म 'मर्दानी' होगी।
विज्ञापन


रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी की खबरें एक बार फिर से सुर्खियों में आ गयी हैं। शादी की खबर के साथ एक खबर और आई है जो रानी के दर्शकों के लिए काफी खास साबित हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो अगले साल आदित्य के साथ सात फेरों के बंधन में बंधने जा रही रानी मुखर्जी अभिनय से अपना बंधन तोड देंगी। मज़े की बात यह है कि अभिनय को अलविदा कहने के बावजूद रानी फिल्मों से जुड़ी रहकर आदित्य चोपडा के काम में हाथ बंटायेंगी। उनकी अंतिम फिल्म यशराज बैनर की ही फिल्म 'मर्दानी' होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का यह भी कहना है कि आदित्य और रानी की शादी पिछले साल ही होने वाली थी लेकिन यश चोपडा के आकस्मिक निधन ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया था।

पंजाबी नियम अनुसार परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाने के एक साल बाद तक कोई शुभ काम नहीं किया जा सकता जिस वजह से यह शादी अब 2014 में ही हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें