फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डीडे' पर भारी पड़ी 'रमैया वस्तावैया'

Mon, 22 Jul 2013 03:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हुई हिंदी की दोनों फिल्मों को औसत सफलता ही मिली है। समीक्षकों द्वारा सराही गयी चर्चित फिल्म 'डीडे' भी बड़े पैमाने पर दर्शक बटोरने में सफल नहीं रही है।
विज्ञापन


प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म 'रमैया वस्तावैया' नए कलाकार होने के बावजूद 'डीडे' से थोड़ा ज्यादा पसंद की गयी। इस फिल्म को सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी पसंद किया गया।

प्रभुदेवा निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन चार करोड़ 10 लाख रूपयों से ओपनिंग की थी। रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म का कारोबार थोड़ा संभलकर 4 करोड़ 75 लाख हुआ। रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन और सुधरा। रविवार को इस फिल्म ने 5 करोड़ 85 लाख रूपए कमाए।
विज्ञापन


पढ़िए रमैया वस्तावैया की समीक्षा
गिरते पड़ते मनोरंजन कर देती है 'रमैया वस्तावैया' तो इस तरह गिरीश कुमार और श्रुति हसन की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में 14 करोड़ 70 लाख रूपए कमाने में सफल रही। इस फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि इसे फ्लॉप नहीं कहा जा सकता।

निखिल आडवानी निर्देशित फिल्म 'डीडे' उम्मीद के अनुरूप कारोबार नहीं कर सकी। अच्छा विषय, अच्छा निर्देशन और अच्छी स्टारकॉस्ट होने के बावजूद यह फिल्म 'रमैया वस्तावैया' से पीछे रह गयी।

पढ़िए डीडे की समीक्षा
अच्छी शुरुआत के बाद बिखर जाती है डी-डे रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने 2 करोड़ 90 लाख रुपयों की ओपनिंग ली। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन सुधरा। शनिवार को इस फिल्म ने 4 करोड़ 50 लाख रूपए कमाए। रविवार को भी कलेक्शन में इजाफा हुआ। वीकेंड में इस फिल्म ने 12 करोड़ 90 लाख रूपए कमाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें