फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो: कपिल ने रानी मुखर्जी से पूछा टमाटर का भाव, जानिए उन्होंने क्या दिया जवाब?

Sat, 13 Nov 2021 07:36 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द कपिल शर्मा शो' के नये एपिसोड में रानी मुखर्जी होममेकिंग से जुड़े कुछ सवाल करती नजर आएंगी। वह कपिल शर्मा के शो में एक्टर सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ के साथ अपनी आने वाली फिल्म बंटी और बुबली 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगी और मस्ती करते हुए दिखेंगी।
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द कपिल शर्मा शो' के नये एपिसोड में रानी मुखर्जी स्टेज पर मस्ती करते हुए दिखेंगी। वह कपिल शर्मा के शो में एक्टर सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ के साथ अपनी आने वाली फिल्म बंटी और बुबली 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगी और वहां दर्शकों के साथ मौज- मस्ती करते हुए दिखेंगी। इसके साथ ही रानी मुखर्जी कपिल शर्मा के सवालों का जवाब देंगी और कई नये खुलासे भी करेंगी। इस कॉमेडी शो का नया प्रोमो इंस्टाग्राम पर जारी किया गया है। जिसमें कपिल शर्मा दर्शकों को बता रहे हैं कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक मध्यमवर्गीय महिला की भूमिका निभा रही हैं। वह कहते हैं, ऐसे में मेरे पास कुछ गृहणियों के सवाले हैं।

विज्ञापन


कपिल शर्मा, रानी मुखर्जी से कहते हैं कि उनके पास कुछ गृहणियों के सवाल हैं और इसके बाद वह एक महिला का सवाल पढ़कर रानी मुखर्जी को सुनाते हैं। कपिल रानी मुखर्जी से पूछते हैं, टमाटर जो होता है, वह क्या भाव चल रहा होगा? कुछ आइडिया है। कपिल शर्मा के इस सवाल पर रानी मुखर्जी कहती हैं- वह नहीं पता। इस पर कपिल शर्मा कहते हैं, इतनी बड़ी हीरोइन कहां टमाटर को भाव देती होगी। उनकी यह बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल शर्मा सैफ अली खान से सवाल पूछते हैं कि जह वह फिल्म नहीं कर रहे होते हैं तो क्या करते हैं?

उनके इस सवाल का जवाब देते हुए सैफ कहते हैं, मैं थोड़ी अपनी जनरल नॉलेज का विस्तार करने की कोशिश करता हूं। खिड़की से बाहर देखता हूं। देखता हूं कि जेसीबी मशीन सड़क कैसे खोदती है। उनकी इस बात पर सभी दर्शक और मेहमान हंसने लगते हैं। यह फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के एक सीन में रानी अबू धाबी में एक एटीवी बाइक चलाती हुई दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें