रणदीप हुड्डा का पोस्ट
रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जो उनके किरदार का ही है। इस पोस्टर में रणदीप हुड्डा सिर पर पगड़ी पहने हुए सीरियस एक्सप्रेशन में दिख रहे हैं। इस पोस्टर के साथ रणदीप हुड्डा ने लिखा है, 'हमें एक शानदार न्यूज मिली है। रणदीप हुड्डा को गुरमान के किरदार में देखें। भाईचारे, जासूसी और बहुत कुछ की एक मनोरंजक कहानी, 9 दिसंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
क्या है सीरीज की कहानी
नेटफ्लिक्स की सीरीज 'कैट' गुरनाम सिंह की कहानी है, जो अपने भाई की जान बचाने के लिए कोशिश में अपने अतीत का सामना करने पर मजबूर हो जाता है। इस सीरीज के बारे में बात करते हुए रणदीप ने कहा था, 'नेटफ्लिक्स के साथ काम करना हमेशा एक खुशी की बात होती है। 'एक्सट्रैक्शन' के दौरान मेरे पास एक जबरदस्त समय था और दुनिया भर से मुझे जो प्यार मिला वह अभूतपूर्व था। 'कैट' एक सरल और दिलचस्प स्क्रिप्ट है, जिसमें मुझे एक अभिनेता के रूप में नए पहलुओं को तलाशने का मौका दिया है। सीरीज पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।'
यह है स्टार कास्ट
'कैट' में रणदीप हुड्डा के अलावा, सुविंदर विक्की, हसलीन कौर, गीता अग्रवाल, दक्ष अजीत सिंह, सुखविंदर चहल, के.पी. सिंह, काव्या थापर, दानिश सूद और प्रमोद पत्थल सहित समेत कई कलाकार एक साथ दिखाई देंगे।