फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Randeep-Lin Wedding: इस दिग्गज एक्टर के थिएटर ग्रुप में पहली बार मिले थे रणदीप-लिन, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Tue, 28 Nov 2023 09:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणदीप और लिन लैशराम ने हाल ही में अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि वह मणिपुरी परंपरा का अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता रणदीप हुड्डा मणिपुर के इम्फाल में लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में दोनों के परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग शामिल होंगे। हाल ही में इस कपल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए।

विज्ञापन

Suneel Darshan: सुनील दर्शन ने प्रियंका को दी थी नाक ठीक करने की सलाह, निर्माता ने वर्षों बाद किया खुलासा

मणिपुरी परंपरा को लेकर उत्साहित हैं रणदीप
एक मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान रणदीप ने लिन लैशराम के साथ अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात की। साथ ही उन्होने बताया कि वह मणिपुरी परंपरा का अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे लगा कि दुल्हन की परंपरा में आकर शादी करना ही बेहतर है। हालांकि, मैंने सुना है कि मैतेई प्रेम विवाह में दूल्हे को बहुत लंबे समय तक बैठना पड़ता है। यह कुछ अलग है, लेकिन मैं समारोह और परंपराओं को लेकर उत्साहित हूं। मैं अपने जीवनसाथी की संस्कृति का अनुभव करना चाहता हूं। इसलिए मैं यहां हूं।" 

लंबे समय से है दोनों में दोस्ती
रणदीप ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं कोई गलती नहीं करूंगा और हम लंबे समय से उनकी संस्कृति, मणिपुरी की संस्कृति और इन सबके बारे में बात कर रहे हैं। मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक होगा। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।" अभिनेता ने आगे बताया, ''हम बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। हम तब मिले जब हम थिएटर में थे। हमारे बीच तभी से बहुत अच्छी दोस्ती है, जिसे अब हम एक परिवार में बदल रहे हैं।" 
विज्ञापन

यहां हुई थी पहली बार मुलाकात
लिन लैशराम ने भी अपनी लव स्टोरी पर बात की। उन्होंने कहा "हम असल में नसीरुद्दीन शाह के मोटली नाम के थिएटर ग्रुप में मिले थे। वे मेरे सीनियर थे। वहीं मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। हम दोस्त थे और यह एक खूबसूरत सफर बन रहा है।" बता दें कि कुछ दिन पहले, रणदीप ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वे 29 नवंबर को इम्फाल में शादी करेंगे। 
KGHK: सिद्धार्थ-अनन्या की एक और फिल्म सीधे ओटीटी पर, इस दिन रिलीज होगी फरहान-जोया की ‘खो गए हम कहां’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें