फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर को चाहिए एक पुरानी नायिका भी

Thu, 08 Aug 2013 07:39 AM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर का नाम हाल ही की लगभग सभी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। अब रणबीर की चाहत किसी सीनियर एक्ट्रेस के साथ काम करने की है।
विज्ञापन


अनुराग बसु के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'जग्गा जासूस' के लिए रणबीर कपूर का बतौर हीरो तो पहले ही चयन हो चुका था, अब हीरोइनों के चुनाव की बारी है। इस फिल्म में दो हीरोइन होने की बात सामने आ रही है।

एक हीरोइन नई उम्र की होगी, जिसके लिए आलिया भट्ट का नाम चल रहा है। लेकिन असल मारामारी मैच्योर हीरोइन यानी दूसरी हीरोइन के लिए हो रही है। कई हीरोइनें रणबीर की हीरोइन बनने की दावेदार हैं। लेकिन रणबीर ने इस मामले में गेम कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने उन हीरोइनों को गच्चा देते हुए प्रियंका चोपड़ा का नाम आगे किया है। दरअसल रणबीर चाहते हैं कि पीसी के साथ वे एक बार फिर बरफी जैसी ट्यनिंग करें। बताने की जरूरत नहीं है कि बरफी में उन दोनों की कैमिस्ट्री को कितना सराहा गया था।
विज्ञापन


सुनते हैं कि रणबीर ने अपने दोस्त निर्देशक अनुराग से पीसी की इतनी पैरवी की कि आखिरकार उन्हें बात माननी ही पड़ी। पीसी के साथ अनुराग बसु के अच्छे संबंध जरूर हैं, लेकिन खबर यही है कि वे इस फिल्म के लिए पहली चॉइस नहीं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें